बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने कुछ दिन पहले मुंबई में नया आशियाना खरीदा था। इस घर की चर्चाएं काफी दिनों से थीं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि टाइगर इस नए घर में जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं। यहां तक कि उनके इस नए घर को सजाने में उनकी मां भी मदद कर रही हैं। टाइगर का यह घर कितना आलीशान है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनके नए घर में आठ बेडरूम हैं।
'वॉर' की छप्परफाड़ कमाई के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे टाइगर, खासियत ऐसी दिग्गज भी रह गए पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर अपने नए घर में अगले साल अप्रैल चक शिफ्ट हो जाएंगे। टाइगर पूरे परिवार के साथ नए आशियाने में रहेंगे। घर को सजाने की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां आयशा श्रॉफ पर है। आयशा श्रॉफ घर की एक-एक चीज को अपनी देखरेख में करवा रही हैं। साथ ही घर की सजावट कैसी हो इसका भी पूरा ख्याल रख रही हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक- टाइगर काफी वक्त से सही प्रापर्टी की तलाश कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में ही डील फाइनल हुई। टाइगर का पूरा परिवार उनके इस फैसले से बहुत खुश है। इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सितारों के घर डिजाइन कर चुके हैं।
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'वॉर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्मों के अलावा टाइगर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले टाइगर ने पिता जैकी की तस्वीर साझा करते हुए भावुक कैप्शन लिखा था जो चर्चा में रहा।
इस तस्वीर में एक तरफ टाइगर तो दूसरी तरफ जैकी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को टाइगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। इस तस्वीर के ऊपर कैप्शन लिखा था- 'मेरे पापा सबसे ज्यादा मजबूत हैं।' इस तस्वीर और पोस्ट से इतना तो साफ है कि टाइगर पिता जैकी के दिल के बेहद करीब हैं।
यह भी पढ़ें- आयुष्मान ने बनाया एक और कीर्तिमान, 20 उत्पादों के साथ बने देश के ब्रांड अंबेसडर नंबर एक