फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फ्लाइंग जट्ट' के बाद एक बार फिर सुपरहीरो बने टाइगर श्रॉफ, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Sun, 02 Sep 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff will seen Spider Man avtar in his upcoming Student of the Year 2
बॉलीवुड में अपने बेहतरीन एक्शन और एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले टाइगर श्रॉफ कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के दर्शकों के दिल को जीत चुके हैं। बॉलीवुड के सफल सुपरहीरो 'क्रिश' के बाद टाइगर श्रॉफ भी 'फ्लाइंग जट्ट' वाले अपने सुपरहीरो के रोल में काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। दर्शकों के बीच 'फ्लाइंग जट्ट' की लोकप्रियता को देखते हुए टाइगर श्राफ एक बार फिर से सुपरहीरो के रोल में नजर आएंगे। 

 
Tiger Shroff will seen Spider Man avtar in his upcoming Student of the Year 2
जी हां 'फ्लाइंग जट्ट' के बाद टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से सुपरहीरों के अवतार में दिखाई देंगे। खास बात यह इस बार टाइगर श्रॉफ दुनियाभर में मशहूर सुपरहीरो स्पाइडरमैन के रूप में दिखेंगे। बता दें कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। शूटिंग से जुड़ी फिल्म की स्टारकास्ट की फोटो सोशल मीडिया पर आती भी रहती है। बताया जा रहा है कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में ही टाइगर श्रॉफ स्पाइडरमैन के अवतार में नजर आएंगे। 
Tiger Shroff will seen Spider Man avtar in his upcoming Student of the Year 2
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के एक सीन में स्पाइडमैन के लिबास में दिखेंगे। इस बात का खुलासा खुद टाइगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके किया है। वीडियो में टाइगर स्पाइडरमैन की तरह स्टंट करते दिख रहे हैं। हालांकि टाइगर का यह वीडिया काफी पूराना है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

 

Still hungover from #Avengers, literally...#somethingaboutthatsuit! #throwback #wheniputitonforspideypromotions #missmylonghair...#sometimes

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff will seen Spider Man avtar in his upcoming Student of the Year 2
आपको बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ को छोड़कर तारा सुतारिया और अनन्या पांडे दोनों की इस फिल्म के डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा कैमियो करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पता हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed