फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लागत भी वसूलने से कोसो दूर है 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3', डिप्रेशन में फिल्म के डायरेक्टर

Sun, 05 Aug 2018 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
tigmanshu dhulia feeling depressed director of saheb biwi aur gangster 3

फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' बॉक्स ऑफिस पर इस तरह औंधे मुंह गिरेगी ये तो फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। फिल्म पहले हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना तो की ही है दर्शकों ने भी इसे सिरे से खारिज कर दिया। फिल्म के इस तरह फ्लॉप होने के बाद तिग्मांशु धूलिया डिप्रेशन में चले गए हैं।

tigmanshu dhulia feeling depressed director of saheb biwi aur gangster 3
तिग्मांशु धूलिया

स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि 'एक फिल्म बनाने में कई लोग जुड़े होते हैं। कैमरामैन, एडिटर, साउंड रिकॉर्डिस्ट और दूसरे अन्य लोग पहले दिन से फिल्म से जुड़े हुए थे। हम सभी को लग रहा था कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है।'

tigmanshu dhulia feeling depressed director of saheb biwi aur gangster 3
तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु धूलिया ने आगे कहा कि 'निश्चित रूप से फिल्म के इस तरह के प्रदर्शन से मुझे बुरा लग रहा है और मैं डिप्रेशन में हूं। इन सबके लिए मैं केवल अपने आपको ही जिम्मेदार मानता हूं। बहरहाल, आखिर में यह केवल एक फिल्म है, अब मैं अगली फिल्म से ध्यान रखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tigmanshu dhulia feeling depressed director of saheb biwi aur gangster 3

फिल्म में संजय दत्त, जिमी शेरगिल, चित्रागंदा सिंह और माही गिल मुख्य भूमिका में थे। बायोपिक 'संजू' के बाद संजय दत्त की पहली फिल्म थी जिससे काफी उम्मीदें की जा रही थीं। 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 4' के बारे में पूछने पर तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि 'अभी तो इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।' 

विज्ञापन
tigmanshu dhulia feeling depressed director of saheb biwi aur gangster 3

बता दें कि इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। पहले पार्ट में जिमी शेरगिल, रणदीप हुड्डा के साथ माही गिल मुख्य भूमिका में थीं। वहीं दूसरे पार्ट में इरफान खान अहम रोल में थे। ऐसे में जब इस फिल्म का तीसरा पार्ट आया तो लोगों को काफी उम्मीदें थीं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते में करीब 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed