{"_id":"5d579c758ebc3e89d216583d","slug":"tik-tok-star-garima-chaurasia-could-be-seen-in-salman-khan-show-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को मिला बिग बॉस का ऑफर, सोशल मीडिया पर हैं 10 लाख फॉलोवर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को मिला बिग बॉस का ऑफर, सोशल मीडिया पर हैं 10 लाख फॉलोवर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 जल्द शुरू होने वाला है । मेकर्स ने कंटेस्टेंट का चयन शुरू कर दिया है । कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि चंकी पांडे शो के पहले कंटेस्टेंट होंगे । साथ ही टीवी एक्टर और बालिका वधू फेम सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी फाइनल हो गया है ।
खबरों की मानें तो अब मेकर्स ने टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को अप्रोच किया है । इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली । इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गरिमा चौरसिया की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी गई है । अभी इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
21 साल की गरिमा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं । उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं । उनके टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं। गरिमा ने पंजाबी गानों में भी काम किया है । इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं।
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 13 का प्रोमो शूट करते हुए सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान ब्लैक कलर की बनियान और लोअर में नजर आ रहे हैं, वहीं उन्होंने हाथ में डंडा ले रखा है। फोटो में सलमान खान पोज दे रहे हैं।
खबरों की मानें तो बिग बॉस सीजन 13 में राजपाल यादव भी नजर आ सकते हैं । राजपाल यादव बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहे थे। चेक बाउंस के मामले में उन्हें जेल भी हुई । रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव के अलावा 7 सेलेब्स ने बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।