सब्सक्राइब करें

TIME 100 AI: 'टाइम 100 एआई' सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बने अनिल कपूर, जानें क्यों?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Sep 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
Time 100 AI Anil Kapoor becomes the only Indian actor to be included in list know why
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर टाइम मैगजीन की दूसरी वार्षिक टाइम 100 एआई सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। मशहूर अभिनेता ने ग्लोबल स्तर के बिजनेसमैन, तकनीकी प्रमुखों, वैज्ञानिकों और अभिनेताओं के बीच अपनी जगह बनाई है। जानकारी हो कि यह सूची उन प्रभावशाली हस्तियों का जश्न मनाती है जिन्होंने एआई के विकास में योगदान दिया है।

Trending Videos
Time 100 AI Anil Kapoor becomes the only Indian actor to be included in list know why
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

'टाइम 100 एआई' सूची में अन्य उल्लेखनीय भारतीयों में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और इंफोसिस के को-फाउंडर और एकस्टेप के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि शामिल हैं। सूची में अनिल के शामिल होने से कई लोग आश्चर्यचकित हैं जो सोच रहे हैं कि 67 वर्षीय अभिनेता को इसमें जगह क्यों मिली है। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Time 100 AI Anil Kapoor becomes the only Indian actor to be included in list know why
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी हो कि साल 2023 में अनिल कपूर तब सुर्खियों में आए जब दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी कर कई वेबसाइटों और प्लेटफार्मों सहित 16 संस्थाओं को उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए उनके नाम, आवाज, छवि या अन्य व्यक्तिगत विशेषताओं का दुरुपयोग करने से रोक दिया। अनिल के मॉर्फ्ड वीडियो और मशहूर डायलॉग 'झक्कास' के बड़े पैमाने पर प्रसारित होने के बाद अदालत ने हस्तक्षेप किया। अभिनेता ने पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल अपनी 1985 की फिल्म 'युद्ध' में किया था।

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे ने बड़े खुलासे से किया दंग, फिल्म निर्माता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Time 100 AI Anil Kapoor becomes the only Indian actor to be included in list know why
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सूची में अनिल के साथ हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन भी शामिल हो गई हैं। सितंबर 2023 में, उन्होंने एक बयान जारी कर दावा किया था कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने उन्हें सिस्टम में अपनी आवाज देने के लिए शामिल करने की कोशिश की थी। उनके अनुसार, यह उन लोगों के लिए आरामदायक होगा जो तकनीक से परिचित नहीं हैं। 39 वर्षीय ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

Taylor Swift: एनएफएल सीजन के पहले मैच का आनंद लेती नजर आईं टेलर स्विफ्ट, प्रेमी ट्रैविस केल्स का बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
Time 100 AI Anil Kapoor becomes the only Indian actor to be included in list know why
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

काम के मोर्चे पर, अनिल कपूर को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे और उन्होंने अनिल के बेटे की भूमिका निभाई थी। रिवेंज ड्रामा में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और कई अन्य सितारों ने भी अभिनय किया। आने वाले दिनों में अनिल को 'एनिमल पार्क', 'दे दे प्यार दे 2' और 'सूबेदार' फिल्म में देखा जाएगा। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed