{"_id":"5fd4b7198ebc3e3b903e5ce9","slug":"tina-ambani-wishes-son-anmol-ambani-on-his-birthday-know-everthing-about-ambani-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइमलाइट से दूर रहते हैं टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे, लग्जरी कार और प्राइवेट जेट में घूमने का है शौक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाइमलाइट से दूर रहते हैं टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे, लग्जरी कार और प्राइवेट जेट में घूमने का है शौक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Tina Ambani, Jai Anmol Ambani
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के बड़े बिजनेसमैन में शुमार अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी का आज जन्मदिन है। अनमोल का जन्म 12 दिसंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। साल 1991 में ही अनिल अंबानी ने एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी की थी।
2 of 6
jai anmol ambani
- फोटो : social media
अनमोल 29 साल के हैं और उन्होंने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह रिलायंस कैपिटल में पहले से एग्जिक्यूटिव निदेशक के पद पर हैं। अगस्त 216 में वो बोर्ड में शामिल हुए। हालांकि मुकेश अंबानी के बच्चों की तरह अनमोल लाइमलाइम में नहीं रहते हैं।
3 of 6
jai anmol ambani
- फोटो : social media
अनमोल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और इसलिए वह मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें कोई नहीं जानता। साइंस की पढ़ाई करने के साथ अनमोल का इंट्रेस्ट इकोनॉमिक्स में भी था। 18 साल की उम्र में ही अनमोल ने स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनमोल ने रिलायंस म्यूचुअल फंड में दो महीने तक इंटर्नशिप की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jai anmol ambani
- फोटो : social media
अनिल अंबानी ने ही अपने बेटे को ट्रेंड किया। अपने पिता की सीख से ही अनमोल ने जापान की बड़ी कंपनी Nippon को रिलायंस कैपिटल में इनवेस्ट करने के लिए मना लिया था। जो अब रिलायंस निपोन लाइफ इनश्योरेंस के नाम से चल रही है। अनमोल अपनी दादी कोकिलाबेन के काफी करीब हैं।
विज्ञापन
5 of 6
jai anmol ambani
- फोटो : social media
अनमोल अपने दादा धीरूभाई अंबानी को अपना रोल मॉडल मानते हैं। अनमोल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बिल्कुल बात नहीं करते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई शानदार गाड़ियां हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं, प्रीमियम जेट कलेक्शन में बॉम्बार्डियर ग्लोबल एक्सप्रेस XRS, फाल्कन 2000, फाल्कन 7X, बेल412 (हेलिकॉप्टर) और ग्लोबल एक्सप्रेस जैसे एयरक्राफ्ट्स शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।