{"_id":"5c8ca11dbdec224e4c2029cc","slug":"tips-will-remake-of-shahid-kapoor-film-ishq-vishk-with-ishaan-khattar-after-flop-of-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: सलमान की रेस-3 से तगड़ा नुकसान झेल चुकी कंपनी शाहिद-ईशान पर खेलेगी बड़ा दांव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: सलमान की रेस-3 से तगड़ा नुकसान झेल चुकी कंपनी शाहिद-ईशान पर खेलेगी बड़ा दांव
Sat, 16 Mar 2019 01:37 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor, Ishaan Khatter, Salman Khan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी समय में हिंदी सिनेमा की नंबर वन म्यूजिक कंपनी रही टिप्स नए साल में नए जोश के साथ फिल्म निर्माण में उतरने की तैयारी कर रही है। पिछले साल सलमान खान के सथ रेस 3 बनाकर तगड़ा नुकसान उठा चुकी टिप्स ने अब ऐसी फिल्में बनाने का फैसला किया है, जिन्हें लेकर ज्यादा रिस्क न हो। कंपनी की क्रिएटिव टीम अपनी उन पुरानी फिल्मों को फिर से देख रही है, जिन्होंने पिछले तीन दशकों के दौरान धूम मचाई और जिनका रीमेक या सीक्वेल बनाया जा सकता हो।
shahid kapoor
- फोटो : file photo
इस टीम ने जिस पहली फिल्म के सीक्वेल को ग्रीन सिगनल दिया है, वह है साल 2003 की सुपर हिट फिल्म इश्क विश्क।वीडियो निर्देशक से फिल्म निर्देशक बने केन घोष की इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में अभिनेता पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर की लॉन्चिंग हुई थी। शाहिद इससे पहले हिंदी फिल्मों के गानों में बैकग्राउंड डांसर्स का काम किया करते थे।
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर
- फोटो : file photo
डांस की ट्रेनिंग ले चुके शाहिद तब तक कुछ सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में भी दिख चुके थे। केन घोष और शाहिद की जोड़ी ने अपनी पहली ही फिल्म में बड़े परदे पर धमाका कर दिया था। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव और शेनाज ट्रेजरी हीरोइन थीं। अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टिप्स कंपनी ने फिल्म इश्क विश्क का सीक्वेल बनाने का फैसला तो कर लिया है लेकिन इसके निर्देशक केन घोष नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khatter
- फोटो : file photo
केन घोष से इस बारे में टिप्स की बातचीत भी हुई बताई जाती है, लेकिन केन घोष ने अपनी ही सुपरहिट फिल्म का सीक्वेल बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसकी वजह उनके पास फिल्म की शूटिंग के लिए मांगी गई तारीखों का न होना बताया जा रहा है। इंडोनेशिया की फिल्म सिंटा गक केमाना से प्रेरित इश्क विश्क में शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने भी खास भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
ishaan khatter
- फोटो : file photo
इसकी सीक्वेल से टिप्स कंपनी के गिरीश तौरानी बतौर फिल्म निर्माता अपना करियर शुरू करने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि टिप्स की मंशा इस सीक्वेल में तीन नए कलाकार लॉन्च करने की है। चर्चा ये भी है कि फिल्म में हीरो का रोल शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर कर सकते हैं।