फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करती नजर आईं TMC सासंद नुसरत जहां, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Jul 2019 05:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Jul 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan flag off Jagannath Rath Yatra
नुसरत जहां - फोटो : Twitter

बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। ग्रांड रिसेप्शन से पहले नुसरत की कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। नुसरत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। आज देश के कई हिस्सों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है।



 

TMC MP Nusrat Jahan flag off Jagannath Rath Yatra
ममता बनर्जी-नुसरत जहां - फोटो : ANI
इस खास मौके पर नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ पहुंची। ममता के साथ नुसरत ने भी पंडाल में पूजा-अर्चना की। नुसरत 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बसीरहाट सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने जारी विवाद पर जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, 'मैं पैदायशी मुसलमान हूं। मुझे लेकर बेवजह विवाद फैलाया जा रहा है। मैं हर धर्म का सम्मान करती हूं।'
 

 
TMC MP Nusrat Jahan flag off Jagannath Rath Yatra
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI

सांसद के तौर पर जब नुसरत शपथ लेने के लिए लोकसभा पहुंची थीं तब भी वह काफी चर्चा में रही थीं। इसकी वजह थी मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा। उन्होंने सद्भावना का संदेश दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया। कुछ मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा जारी किया था लेकिन उन्होंने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan flag off Jagannath Rath Yatra
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
नुसरत और निखिल शानदार रिसेप्शन कोलकाता में 4 जुलाई को देंगे।  नुसरत इस शाही रिसेप्शन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती। इस वजह से वह खुद ही सभी चीजों का ध्यान रख रही हैं। रिसेप्शन में राजनीति और फिल्मी जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 
विज्ञापन
TMC MP Nusrat Jahan flag off Jagannath Rath Yatra
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। निखिल बिजनेसमैन है। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। जबकि क्रिश्चियन वेडिंग में गाउन पहना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed