सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

TMKOC फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- वो वक्त बहुत मुश्किल था...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Apr 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
TMKOC Babita Aka Munmun Dutta Opened Up On Her MeToo says He Had His Hands In My Underpant
मुनमुन दत्ता

छोटे पर्दे का हिट धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को आप खूब जानते होंगे। धारावाहिक में बेबाक बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता असल जिंदगी में भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। मुनमुन दत्ता के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं और अभी उन्होंने जो खुलासा किया है, उससे हर कोई दंग रह गया है। मुनमुन दत्ता भी सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं और अब इस बारे में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है।

Trending Videos
TMKOC Babita Aka Munmun Dutta Opened Up On Her MeToo says He Had His Hands In My Underpant
मुनमुन दत्ता

जब साल 2018 में मीटू अभियान चला था और कई अभिनेत्रियों ने आगे आकर अपने साथ हुए गलत व्यवहार को बताया था। इसी कड़ी में अब मुनमुन दत्ता ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'मैं हैरान हूं कुछ ‘अच्छे’ मर्द उन महिलाओं की संख्या देखकर स्तब्ध हैं, जिन्होंने बाहर आकर अपने मीटू अनुभवों को साझा किया है। ये आपके ही घर में, आपकी ही बहन, बेटी, मां, पत्नी या यहां तक कि आपकी नौकरानी के साथ हो रहा है। उनका भरोसा हासिल करें और उनसे पूछें। आप उनके जवाबों पर हैरान होंगे। आप उनकी कहानियों से आश्चर्यचकित होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC Babita Aka Munmun Dutta Opened Up On Her MeToo says He Had His Hands In My Underpant
Munmun Dutta - फोटो : instagram

उन्होंने आगे कहा, 'वो वक्त बहुत मुश्किल था। आंखों में अक्सर आंसू आ जाते थे। जब मैं छोटी थी तो पड़ोस के अंकल बड़े अजीब तरीके से घूरते थे। ऐसा जैसे वो पता नहीं मेरे साथ क्या कर देंगे। उनकी नजरें खतरनाक थी। या वो आदमी जिसने मुझे पैदा होते देखा था मगर जैसे जैसे मैं बड़ी हो रही थी उसे ऐसा लग रहा था कि वो मेरे शरीर के अंगों को अपनी मर्जी से छू सकता है।'

TMKOC Babita Aka Munmun Dutta Opened Up On Her MeToo says He Had His Hands In My Underpant
मुनमुन दत्ता

मुनमुन आगे कहती हैं, 'या वो मेरा ट्यूशन टीचर जिसने मेरे अंडरपैंट में हाथ डाला था या दूसरा टीचर जो क्लासरूम में अपनी हैवानियत को नचाता था। लड़कियों को डांटने के लिए उनके ब्रा स्ट्रैप खींचता था। यही नहीं बेहूदगी इतनी कि लड़कियों के स्तन पर भी मारता था।’ उन्होंने कहा, 'इस तरह की बातें मुझे इमोशनल करती हैं लेकिन मैं यह सब इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैं चाहती हूं कि आगे से ऐसा किसी के साथ ना हो।'

विज्ञापन
TMKOC Babita Aka Munmun Dutta Opened Up On Her MeToo says He Had His Hands In My Underpant
मुनमुन दत्ता

वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनमुन ने साल 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद साल  2008 से वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो के बाद से वह अब बबीता जी के नाम से ही जानी जाती हैं। मुनमुन दत्ता 'मुंबई एक्सप्रेस', 'हॉलिडे' और 'ढिनचैक एंटरप्राइज' जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed