फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृता सिंह के जन्मदिन और दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर चोरी सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Sun, 09 Feb 2020 09:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 09 Feb 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
today five news of Amrita Singh Udita Goswami Raj Kundra Poonam Pandey Kalki Koechlin Nutan
Amrita Singh, Nutan - फोटो : amar ujala

अमृता सिंह आज मना रही हैं अपना जन्मदिन


बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्मदिन 9 फरवरी को होता है। अमृता सिंह बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साल 1983 में फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बेताब के बाद अमृता सिंह बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने साल 1991 मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी, लेकिन सैफ अली खान और अमृता सिंह 16 साल पहले अलग हो चुके हैं।

today five news of Amrita Singh Udita Goswami Raj Kundra Poonam Pandey Kalki Koechlin Nutan
udita goswami - फोटो : file photo

उदिता गोस्वामी आज मना रही हैं अपनी जन्मदिन
बॉलीवुड में सफलता के बाद उसे कायम रखना उतना ही मुश्किल है। कई बार यहां लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचना आसान होता है लेकिन उसके बाद गुमनामी में खो जाने का डर भी उतना ही बड़ा हो जाता है। आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक रहीं लेकिन उसके बाद वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। हम आपको बताने जा रहे हैं अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के बारे में।

पढ़ें: गुमनामी की जिंदगी जी रहीं इमरान हाशमी की हीरोइन, फिल्मों से दूर अब करती हैं ये काम

today five news of Amrita Singh Udita Goswami Raj Kundra Poonam Pandey Kalki Koechlin Nutan
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पूनम पांडे ने किया क्रिमिनल केस
विवादों में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर से चर्चा में हैं। पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर रुख किया है और क्रिमिनस केस दर्ज कराया है। पुलिस के एफआईआर लिखने से मना करने के बाद पूनम पांडे ने ये कदम उठाया है।

पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पूनम पांडे ने किया क्रिमिनल केस, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Amrita Singh Udita Goswami Raj Kundra Poonam Pandey Kalki Koechlin Nutan
कल्कि केकलां - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

पहली बार मां बनीं कल्कि केकलां
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां मां बन गई हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। कल्कि बीते काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि कल्कि ने कल रात ही एक लड़की को जन्म दिया है।

पढ़ें: पहली बार मां बनीं कल्कि केकलां, शादी से पहले दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
today five news of Amrita Singh Udita Goswami Raj Kundra Poonam Pandey Kalki Koechlin Nutan
Nutan - फोटो : file photo

मशहूर अभिनेत्री के घर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर से नल और पाइप चोरी करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कलावा के भास्कर नगर निवासी संजय भंडारी के तौर पर की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान दो अन्य साथी जीतू वाघमारे और गणपत गुलार का भी नाम लिया है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


पढ़ें: मशहूर अभिनेत्री के घर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, चौकीदारों को काबू कर घुसे थे आरोपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed