सनी लियोनी ने PETA से मिलाया हाथ
सनी लियोनी ने PETA से मिलाया हाथ और ट्रोल हुई दीया मिर्जा सहित आज इन खबरों पर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो से निकाले जाने के बाद दोबारा एंट्री पर मधुरिमा ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 13' में फिनाले से कुछ वक्त पहले सभी कंटेस्टेंट्स के करीबी उन्हें अपना समर्थन देने घर के अंदर बारी बारी से आ रहे हैं। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के प्रोमो में भी हुआ। विशाल आदित्य सिंह को घर के अंदर अपना सपोर्ट देने के लिए कौन अपना आएगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के घर में जाने को लेकर खबरें आ रही थीं। मधुरिमा ने घर में दोबारा एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी और बड़ी बात कह दी।
पढ़ें: शो से निकाले जाने के बाद दोबारा एंट्री पर मधुरिमा ने तोड़ी चुप्पी, अब विशाल पर कह दी ये बात
निकी मिनाज के भाई को 25 साल की जेल
पॉप सिंगर निकी मिनाज के भाई जेलानी मराज को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जेलानी मराज पर अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने कहा, 'आपने इस बच्चे को बर्बाद कर दिया। तुमने उसके साथ बार बार बलात्कार किया।'
पढ़ें: निकी मिनाज के भाई को 25 साल की जेल, 11 साल की बेटी संग दुष्कर्म करने के हैं दोषी
'राधे' को लेकर सलमान खर्च किए इतने करोड़ रुपये
दबंग 3 के बाद सलमान खान की अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की चर्चा शुरू हो गई है। सलमान खान ने जब से अपनी इस फिल्म की घोषणा की है तब से उनके फैंस और सिनेमा प्रेमी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बीच इस फिल्म के क्लाइमेक्स के बजट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पढ़ें: 'राधे' को लेकर सलमान नहीं चाहते कोई भी कमी, सिर्फ क्लाइमेक्स पर खर्च कर रहे इतने करोड़ रुपये
जलवायु पर बात करते ही ट्रोल हुईं दीया मिर्जा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा मंगलवार को जलवायु आपातकाल पर बात करते हुए रो पड़ीं। वह हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची। यहां उन्होंने जलवायु आपातकाल पर बात की। अपनी बात रखते हुए दीया मिर्जा भावुक हो गईं और स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। रोते हुए दीया मिर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लेकिन उन्हें इस तरह रोना भारी पड़ी गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दीया मर्जा को इस तरह से रोने पर ट्रोल कर रहे हैं।
पढ़ें: जलवायु पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोईं दीया मिर्जा, ट्रोलर्स बोले- इतनी एक्टिंग फिल्मों में करती तो..