फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमा खान का 77 की उम्र में इंस्टाग्राम डेब्यू और कपिल के शो में सिद्धू की वापसी, ये हैं पांच खबरें

Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
today five news of Salma Khan Konkona Sen Sharma Himanshi Khurana Navjot Singh Sidhu
Salma Khan,Navjot Singh Sidhu - फोटो : amar ujala

सलमान की मां ने 77 की उम्र में किया इंस्टाग्राम डेब्यू


सलमान खान अपनी मां सलमा खान के दिल के बेहद करीब हैं। अक्सर वो सलमा के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बीच सलमान की मां सलमा खान से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर यकीनन सलमान के प्रशंसक खुश हो जाएंगे। सलमा खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। सलमा का इंस्टाग्राम डेब्यू इस वजह से ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि उनकी उम्र 77 साल है। 

पढ़ें: सलमान की मां ने 77 की उम्र में किया इंस्टाग्राम डेब्यू, फॉलोअर्स की संख्या सात हजार पार

today five news of Salma Khan Konkona Sen Sharma Himanshi Khurana Navjot Singh Sidhu
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : file photo

CAA और NRC के खिलाफ कोंकणा सेन समेत बांग्ला कलाकार बोले
देश भर में नागरिकता कानून को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। एक बड़ा तबका इसका विरोध कर रहा है तो वहीं कई जगह इसके समर्थन की आवाज भी सुनाई देती हैं। सीएए पर सबसे पहले असम में विरोध शुरू हुआ था जो अब पूरे देश में फैल चुका है। खास तौर पर दिल्ली में। कई राज्यों में विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतर आए हैं और सरकार से कानून के वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें: CAA और NRC के खिलाफ कोंकणा सेन समेत बांग्ला कलाकार बोले- 'हम कागज नहीं दिखाएंगे'

today five news of Salma Khan Konkona Sen Sharma Himanshi Khurana Navjot Singh Sidhu
Bloodshot - फोटो : social media

विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में विन डीजल एक सुपर हीरो के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक और किरदार देखने के लिए दर्शक फिल्म की घोषणा के समय से ही उत्साहित थे।  सामने आए ट्रेलर में वह एक सिपाही के तौर पर नजर आते हैं जिसकी मौत हो जाती है लेकिन नैनो टेक्नोलॉजी के सहारे वह फिर से वापस आ जाते हैं।

पढ़ें: विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन-रोमांच-टेक्नोलॉजी का दिखा फुल डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Salma Khan Konkona Sen Sharma Himanshi Khurana Navjot Singh Sidhu
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

शो से निकलते ही हिमांशी ने शहनाज पर किया खुलाया
पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना रियलिटी शो बिग बॉस 13 से निकलने के बाद भी सुर्खियों में रहती हैं। वह बिग बॉस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। हिमांशी खुराना ने इस बार शहनाज को लेकर बड़ी बात बोली है। बिग बॉस 13 में आने से पहले से ही शहनाज और हिमांशी एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन दुश्मनी की वजह से। बिग बॉस 13 में भी इन दोनों के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। ऐसे में अब हिमांशी ने शहनाज पर हैरान करने वाली बात बोली है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: शो से निकलते ही हिमांशी ने किया खुलाया, बताया शहनाज ने कैसे की उनकी जिंदगी बर्बाद

विज्ञापन
today five news of Salma Khan Konkona Sen Sharma Himanshi Khurana Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter

एक साल बाद कपिल के शो में होने जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री
'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह पर बीते एक साल से नजर आ रही हैं। शो में कपिलअक्सर सिद्धू की जगह लेने को लेकर कमेंट करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि कपिल शो में आए मेहमानों के सामने भी अर्चना पर कोई न कोई टिप्पणी कर देते हैं जिसका कनेक्शन सीधे सिद्धू से जुड़ा होता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से खुलासा हुआ है कि अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री होने वाली है। 

पढ़ें: एक साल बाद कपिल के शो में होने जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, अब क्या करेंगी अर्चना?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed