फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिरीन अस्पताल में भर्ती और राष्ट्रपति ट्रंप का राम गोपाल वर्मा ने बनाया मजाक, बॉलीवुड की पांच खबरें

Wed, 26 Feb 2020 12:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
today five news of Shireen Mirza Aarti Singh Harvey Weinstein Delhi Violence Ram Gopal Varma
Shireen Mirza, Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala

'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री शिरीन मिर्जा अस्पताल में भर्ती


टीवी अभिनेत्री शिरीन मिर्जा के फैंस के लिए बुरी खबर है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेट में इंफेक्शन होने की वजह से शिरीन मिर्जा को भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी शिरीन मिर्जा की खास दोस्त और अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने दी है। शिरीन मिर्जा टीवी शो ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला की बड़ी बहन का किरदार निभाती है। 

पढ़ें: 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री शिरीन मिर्जा अस्पताल में भर्ती, पेट में हुआ इंफेक्शन

today five news of Shireen Mirza Aarti Singh Harvey Weinstein Delhi Violence Ram Gopal Varma
Aarti Singh - फोटो : twitter

आरती सिंह के रेप की बात सुन हैरान रह गई थीं उनकी मां
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह शो की फाइनलिस्ट थीं । शो से बाहर आने के बाद से आरती लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । हर दिन आरती कोई ना कोई बयान देकर सुर्खियां बटोर रही हैं । हाल ही में आरती ने एक बार फिर अपने साथ हुई रेप की कोशिश का जिक्र किया । साथ ही यह भी बताया कि ये बात सुनकर उनके घरवालों का रिएक्शन कैसा था ।

पढ़ें: आरती सिंह के रेप की बात सुन हैरान रह गई थीं उनकी मां, बताया कैसा था रिएक्शन

today five news of Shireen Mirza Aarti Singh Harvey Weinstein Delhi Violence Ram Gopal Varma
HARVEY WEINSTEIN - फोटो : file photo

यौन शोषण मामले में दोषी साबित हुए हार्वे वीनस्टीन
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन यौन शोषण मामले दोषी साबित हुए हैं। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को दुष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है। बता दें पिछले दो सालों से हार्वी पर लगे इन आरोपों की जांच की जा रही थी। अभी कुछ दिनों पहले ही पूर्व हॉलीवुड एक्ट्रेस डॉन डनिंग ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था कि वीनस्टीन ने उन्हें थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी।

पढ़ें: यौन शोषण मामले में दोषी साबित हुए हार्वे वीनस्टीन, 100 से ज्यादा महिलाओं ने लगाया है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Shireen Mirza Aarti Singh Harvey Weinstein Delhi Violence Ram Gopal Varma
javed akhtar, delhi violence, Anupam Kher - फोटो : amar ujala

दिल्ली हिंसा पर भड़का बॉलीवुड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भड़की हिंसा ने बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना में एक हेड कॉन्स्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और आगजनी की है। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस घटना के लिए दिल्ली सरकार सहित बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दिल्ली में हुई इस हिंस्सा पर गुस्सा जाहिर किया है। हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे मेें। 

पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर भड़का बॉलीवुड, जावेद अख्तर से अनुपम खेर तक ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
today five news of Shireen Mirza Aarti Singh Harvey Weinstein Delhi Violence Ram Gopal Varma
Donald Trump, Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा पर निर्देशक ने उड़ाया मजाक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। मोदी-ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने से पहले दावा किया था कि भारत में उनका एक करोड़ लोग स्वागत करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अगले हफ्ते मैं भारत जा रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, मैं उनसे ट्रेड डील को लेकर भी बात करूंगा। मोटेरा स्टेडियम जाते वक्त 10 मिलियन (एक करोड़) लोग हमारा स्वागत करेंगे।' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये ट्वीट काफी चर्चा में रहा। उनके इस ट्वीट को लेकर मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कटाक्ष किया है। 

पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा पर निर्देशक ने उड़ाया मजाक, कहा- 'एसएस राजामौली से निवेदन...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed