मनोज कुमार आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं
मनोज कुमार का जन्मदिन और अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे को हुआ कोरोना, बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईमानदारी से काम करने पर वन आधिकारी का ट्रांसफर रणदीप हुड्डा ने जताया विरोध
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक- राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ऐसी कई सितारे हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर देश के मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखते रहते हैं। इन सितारों में अभिनेता रणदीप हुड्डा का भी नाम शामिल है। उन्होंने मध्य प्रदेश के वन अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: ईमानदारी से काम करने पर वन आधिकारी का हुआ ट्रांसफर, रणदीप हुड्डा ने धमकी देने वाले विधायक पर यूं निकाला गुस्सा
टी-सीरीज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज
म्यूजिक लेबल और फिल्म निर्माता कंपनी टी-सीरीज और उसके कर्ता-धर्ता भूषण कुमार के नाम पर संघर्षशील कलाकारों से हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ कंपनी ने आपराधिक मामला दर्ज कराया है। दरअसल, कुछ लोग खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर भूषण कुमार के नाम पर छोटे-मोटे कलाकारों और मॉडल्स से पैसे ऐंठ रहे थे। बदले में उन्हें झांसा दे रहे थे कि वह टी-सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्मों और इसके म्यूजिक वीडियोज में उन्हें काम दिलवाएंगे।
पढ़ें: टी-सीरीज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज, ऑडिशन के लिए कलाकारों से मांगे पैसे
यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मशहूर यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिग बॉस तमिल सीजन तीन की कंटेस्टेंट वनीता विजयकुमार ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। वनीता ने सुरिया पर सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
पढ़ें: यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'बिग बॉस' तमिल की एक्स कंटेस्टेंट ने की थी शिकायत
अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव कोरोना की चपेट में
बॉलीवुड में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसका ताजा उदाहरण है बच्चन परिवार और अनुपम खेर की फैमिली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अनुपम खेर के कुछ परिजनों को भी कोविड 19 ने अपनी चपेट में लिया। इसी बीच खबर है कि बॉलीवुड के जाने माने सिंगर के बेटे भी इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ये सिंगर हैं अभिजीत भट्टाचार्य। अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
पढ़ें: बॉलीवुड में पैर पसार रहा कोरोना वायरस, बच्चन परिवार के बाद इस सिंगर का बेटा हुआ कोविड 19 संक्रमित