यूं बीता वत्सल और इशिता का लॉकडाउन
'एक दूजे के वास्ते 2' में दो नए चेहरों की एंट्री और आ रहा है 'जू क्वेस्ट' का कलर वर्जन समेत पांच फटाफट खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषभ तिवारी का नया गाना
ऋषभ तिवारी ने अपना नया प्रेम गीत 'आंखों के दरमियां' रिलीज किया है। मानसून के मौसम में रिलीज किए गए इस म्यूजिक वीडियो में नायक और नायिका के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग से इसे और भी खूबसूरत बनाने की कोशिश की गई है। देखने में यह म्यूजिक वीडियो एक खूबसूरत कहानी पेश करता है। गीत के निर्माता का कहना है कि हम यह गीत अपने दर्शकों के लिए उनका यह मानसून का मौसम और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए लाए हैं। हालांकि, संगीत तो लोगों की व्यक्तिगत पसंद होती है। फिर भी हमें यकीन है कि यह प्रेम भरा बारिश का गीत लोगों को जरूर पसंद आएगा।'
टीवी पर दिखेगा 'जू क्वेस्ट' का रंगीन संस्करण
सर डेविड एटनबरो की 66 साल पुरानी सबसे पहली सीरीज 'जू क्वेस्ट' का रंगीन संस्करण टीवी पर रिलीज किया जा रहा है। इस सीरीज में विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों, प्रकृति का खूबसूरत चित्रण और विभिन्न जनजातियों के समुदायों को दिखाया गया था। उन दिनों को याद करते हुए डेविड एटनबरो ने कहा, 'वह अच्छा दौर था और मैं उसे नहीं बदलना चाहता। अतीत में देखने पर मुझे नहीं लगता कि कोई भी अपने 20 से 30 वर्ष के दो बच्चों को इस तरह खोजबीन के लिए जाने देगा। किसी ने भी हमारी सेहत और सुरक्षा के बारे में नहीं पूछा। लोगों ने इतना ही पूछा कि वापस कब आओगे? और हम लोग गायब हो गए। वह क्रिसमस के ठीक पहले का समय था। बस सीधे अलविदा कहकर हम निकल पड़े। इतने खुशियों से भरे दिन थे।'
'एक दूजे के वास्ते 2' में दो नए चेहरों की एंट्री
टीवी धारावाहिक 'एक दूजे के वास्ते 2' में दो नए कलाकार शुभा सक्सेना और एहतेशाम आजाद खान की एंट्री होने जा रही है। यह दो प्रेमियों सुमन और श्रवण की कहानी है जिसमें शुभा सुमन की मां अंजली तिवारी और एहतेशाम श्रवण के चाचा राजेंद्र मल्होत्रा का किरदार निभाएंगे। अपने किरदार के बारे में शुभा कहती है, 'मैं इस शो में अंजली तिवारी का किरदार निभाउंगी जो सुमन की मां है और सैन्य परिवार से है। सेना अधिकारियों की पत्नी के व्यवहार में एक अलग तरह की विनम्रता और संतुलन होता है। मुझे खुशी है कि मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला है।' वहीं एहतेशाम ने बताया, 'इस शो का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं। इसके सभी कलाकार भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं। अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में मेरे लिए एक नया अनुभव है।'
कोरोना की वजह से दो टीवी शोज टले
देश में कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के कारण पहले से चल रहे शोज तो शुरू हो चुके हैं लेकिन नए आने वाले शोज को जगह नहीं मिल पा रही है। खबर है कि 'गुड न्यूज' और 'मेरा टाइम आएगा' शीर्षक वाले दो शोज अगस्त के पहले सप्ताह से टीवी पर शुरू होने वाले थे लेकिन इन्हें निर्माताओं ने फिलहाल के लिए इन्हें स्थगित कर दिया है। खबरों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब यह शो सितंबर के दूसरे सप्ताह के बाद शुरू होंगे। कोरोना वायरस की वजह से यह पहला शो नहीं है जिस्र निर्माताओं ने स्थगित किया हो। इससे पहले टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अनीता हसनंदानी का एक गेम शो 'हाउसी' भी टाला जा चुका है।
पढ़ें: फैंस को जन्मदिन की बधाई देने से लेकर भावुक होने तक, कोरोना से संक्रमित होने के बाद बिग बी ने फैंस के लिए किए इतने पोस्ट