फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेटरन साउथ सुपरस्टार कृष्णा कुमारी का निधन, 150 से ज्यादा फिल्मों में निभाए हैं रोल

Wed, 24 Jan 2018 06:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Tollywood actress Krishna Kumari passes away at the age of 85
Krishna Kumari
वेटरन साउथ एक्ट्रेस कृष्णा कुमारी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा ने अपने बेंगलुरू वाले घर पर आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो कृष्णा काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। पिछले कुछ सालों से वो लगातार किमोथेरेपी भी ले रही थीं। कृष्णा कुमारी ने स्क्रीन मैग्जीन के फाउंडर और बिजनेसमैन अजय मोहन खेतान से शादी की थी। जिससे उनकी एक बेटी है, जिसका नाम दीपिका है। कृष्णा कुमारी बेटी दीपिका और दामाद विक्रम के साथ बेंगलुरू में ही रहती थीं।
Tollywood actress Krishna Kumari passes away at the age of 85
Krishna Kumari
कृष्णा को 60 के दशक में  तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में अपना अहम योगदान देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने एनटी रामाराव, शिवाजी गणेशन, कान्ता राव, नागेश्वर राव और जग्या जैसे कई दिग्गजों के साथ काम किया है। 
Tollywood actress Krishna Kumari passes away at the age of 85
Krishna Kumari
बता दें, कृष्णा कुमारी ने फिल्म 'पाताल भैरवी' से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल बहुत कम था। इसके बाद बतौर हीरोइन उन्होंने पहली बार फिल्म 'नविथे नवरत्नलु' में काम किया। उन्होंने 150 से ज्यादा तेलुगु फिल्मों में काम किया। इसके अलावा करीब 30 तमिल और कन्नड़ फिल्में भी कीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed