सब्सक्राइब करें

Top 10 Grossers 2021: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने 'स्पाइडरमैन' को पछाड़ा, रणवीर सिंह की 83 ने हासिल किया नौवां स्थान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 23 Jan 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Grossers at Indian Box office in 2021 are Pushpa, Sooryavanshi, Spider Man no way home, Master, 83 the film
Top 10 Grossers 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' ने दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' को पछाड़ दिया है। और 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं 2021 में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। पढ़िए...

Trending Videos
Top 10 Grossers at Indian Box office in 2021 are Pushpa, Sooryavanshi, Spider Man no way home, Master, 83 the film
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2021 के दौरान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष दस फिल्में इस प्रकार हैं:

  1. पुष्पा : रु. 234 करोड़ लगभग (14 दिन) (270 करोड़ रुपये से अधिक अपेक्षित)

  2. सूर्यवंशी : रु. 231.70 करोड़

  3. स्पाइडर-मैन: नो वे होम : रु. 226 करोड़ लगभग (14 दिन) (250 करोड़ रुपये अपेक्षित)

  4. मास्टर : रु. 209.60 करोड़

  5. वकील साहब : रु. 119.90 करोड़

  6. अखंड : रु. 103 करोड़ लगभग (29 दिन) (106 करोड़ रुपये अपेक्षित)

  7. अन्नात्थे : रु. 102.50 करोड़

  8. उप्पेना : रु. 93.30 करोड़

  9. 83- द फिल्म : रु. 86 करोड़ लगभग (7 दिन) (120 करोड़ रुपये अपेक्षित)

  10. डॉक्टर : रु. 81.60 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Grossers at Indian Box office in 2021 are Pushpa, Sooryavanshi, Spider Man no way home, Master, 83 the film
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉक्स ऑफिस के लिए खराब रहा साल 2021
कुल मिलाकर, 2021 में कोई भी फिल्म 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई नहीं कर पाई। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में दक्षिण भारतीय फिल्मों का ही दबदबा रहा, बॉलीवुड की केवल दो फिल्में हर शीर्ष दस में जगह बना पाईं। हालांकि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस साल के आखिरी दो महीनों के लिए ही खुला था, जबकि दक्षिण भारत में पहली तिमाही खुला था। हालांकि इन सभी कारणों को देखते हुए भी सूर्यवंशी और 83 जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर इससे कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था।

Top 10 Grossers at Indian Box office in 2021 are Pushpa, Sooryavanshi, Spider Man no way home, Master, 83 the film
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस के लिए कैसा रहेगा साल 2022
2017 के बाद से यह चौथा वर्ष है, जिसमें गैर-बॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 2020 अजीब साल था, लेकिन वहां भी, अगर मूल शेड्यूल देखा जाए तो 'आरआरआर' साल की सबसे बड़ी फिल्म थी। ऐसा लगता है कि 2022 में भी यही होने वाला है। क्योंकि इस साल भी दक्षिण भारत की दो बड़ी फिल्में- आरआरआर और केजीएफ: चैप्टर टू रिलीज होने वाली हैं। हालांकि भारतीय उद्योगों के लिए राहत की बात यह है कि, कम से कम एक भारतीय फिल्म शीर्ष पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed