फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की 5 जबरदस्त हैप्पी एंडिंग वाली फिल्में जिन्हें देख खुशी से झूम उठे फैंस, कौन सी है आपकी पसंदीदा

Fri, 12 Mar 2021 06:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Top 5 bollywood films with perfect happy ending which one is your favourite
तनु वेड्स मनु, सोचा ना था, बर्फी - फोटो : Instagram Fan page

बॉलीवुड में दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर तरह की फिल्में बनाई जाती हैं। इसमें हॉरर, रोमांटिक, थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी, इमोशनल सभी तरह की फिल्में शामिल होती हैं। हालांकि कोई भी फिल्म कितनी भी मेहनत से बनी हो अगर उसकी एंडिंग यानी अंत बेहतरीन ना हो तो फिर पूरी फिल्म खराब हो जाती है। वहीं अगर हैप्पी एंडिंग है तो उसका परफेक्ट होना और भी जरुरी है। वैसे तो परफेक्ट हैप्पी एंडिंग फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन हम आपको बताते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिनके क्लाइमेक्स ने जीत लिया था दर्शकों का दिल।

Top 5 bollywood films with perfect happy ending which one is your favourite
jab we met

जब वी मेट

इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में करीना ने ज्यादा बोलने वाली लड़की गीत का किरदार निभाया था। वहीं शाहिद ने आदित्य नाम के एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो शांत रहता है। इस फिल्म में दो अजनबियों के बीच जिंदगी जीने के तरीके की बेहतरीन कहानी दिखाई गई थी। इसके अलावा गीत का दौड़ते हुए आदित्य को गले लगा लेना और फिर अपने प्यार का इजहार करना इस फिल्म की परफेक्ट हैप्पी एंडिंग थी जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

Top 5 bollywood films with perfect happy ending which one is your favourite
बर्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बर्फी

अनुराग बसु की इस फिल्म में एक गूंगे-बहरे लड़के और ऑटिस्टिक लड़की के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि बर्फी कैसे पैसों की मजबूरी के चलते झिलमिल का अपहरण करता है और फिर दोनों साथ रहते हुए एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा, इलियाना डिक्रूज और रणबीर कपूर के बेहतरीन अभिनय से सजी इस फिल्म की हैप्पी एंडिंग आपकी आंखों में खुशी के आंसू जरुर ले आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 bollywood films with perfect happy ending which one is your favourite
socha na tha

सोचा ना था

इम्तियाज अली की डेब्यू फिल्म 'सोचा ना था' की कहानी बिल्कुल सादी होते हुए भी बहुत खास लगती है। इस फिल्म में दिखाया गया था कि अरेंज मैरिज के लिए एक दूसरे से मिले लड़का लड़की कब एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता। इसके बाद एक दूसरे से प्यार के सवाल पूछते हुए वो खुद के एहसास को जान लेते हैं। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में उन दोनों की जिंदगी की शुरूआत दिखती है जो इस फिल्म के अंत को बनाती है बेहद खास। फिल्म में अभय देओल और आयशा टाकिया की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
Top 5 bollywood films with perfect happy ending which one is your favourite
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया

तनु वेड़्स मनु

इस फिल्म के किरदार हमें अपनी असल जिंदगी में देखने को मिल जाते हैं। बड़बोली और बिंदास तनु की मुलाकात जब सीधे साधे मनु से होती है तो कहानी मजेदार होने लगती है। तनु को पहले नजर में ही प्यार कर लेने वाला मनु उसकी खुशी के लिए उसके ब्वॉयफ्रेंड राजा से उसकी शादी करवाने को भी तैयार हो जाता है। हालांकि इन सबके बीच तनु को समझ आता है कि वो भी मनु से प्यार करती है। कंगना रणौत, जिम्मी शेरगिल और आर माधवन के अभिनय ने फिल्म को शुरु से लेकर अंत तक बेहद शानदार बनाए रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed