सब्सक्राइब करें

Women Oriented Films: जमकर कमाई करने वाली टॉप पांच महिला प्रधान फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर स्त्री 2?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Highest Grossing Women Oriented Films Stree 2 The Kerala Story Raazi Manikarnika
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। पहले ही हफ्ते में यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अन्य कलाकारों ने भी इस फिल्म में उनका भरपूर साथ दिया है। अमर कौशिक के निर्दशन में बनी यह महिला प्रधान फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। इससे पहले आइए जानते हैं कि महिलाओं पर केंद्रित किन पांच फिल्मों ने टिकट खिड़की पर सबसे अधिक कमाई की है।

Trending Videos
Top 5 Highest Grossing Women Oriented Films Stree 2 The Kerala Story Raazi Manikarnika
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

स्त्री 2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह पठान और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टक्कर दे रही है। स्त्री 2 पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौ दिनों में 311.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Highest Grossing Women Oriented Films Stree 2 The Kerala Story Raazi Manikarnika
द केरल स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
द केरल स्टोरी

इस सूची में दूसरे नंबर पर द केरल स्टोरी है। साल 2023 में आई इस फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। निर्देशक सुदीप्तो सेन की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। यह 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी थी। इसके कुल कलेक्शन की बात  करें तो फिल्म ने भारत में 242.2 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

Top 5 Highest Grossing Women Oriented Films Stree 2 The Kerala Story Raazi Manikarnika
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : यूट्यूब
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कंगना रणौत की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना ने डबल रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था। 150.8 करोड़ करने वाली इस फिल्म को टिकट खिड़की पर सुपरहिट घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Top 5 Highest Grossing Women Oriented Films Stree 2 The Kerala Story Raazi Manikarnika
राजी  - फोटो : यूट्यूब
राजी 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल आलिया भट्ट की फिल्म का नाम भी इस सूची में शामिल है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी राजी साल 2018 में रिलीज हुई थी। सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्मों की सूची में यह फिल्म चौथे पायदान पर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 123.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed