फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Looks: कभी खूंखार तो कभी लवर बॉय के किरदार में नजर आए रणवीर सिंह, अब गुज्जू बन बिखेरेंगे जलवा

Wed, 20 Apr 2022 02:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Ranveer singhs look that made his character more powerful and energetic ahead of Jayeshbhai Jordaar
रणवीर सिंह के टॉप 5 लुक्स - फोटो : social media

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह हमेशा ही अपने फैंस को अपने अलग-अलग लुक्स से प्रभावित करते रहते हैं। चाहे किसी इवेंट का लुक हो या एयरपोर्ट लुक हो, रणवीर अपने लुक्स से हर तरफ छाए रहते हैं। रणवीर सिंह पर्सनल लाइफ के साथ ही फिल्मों में भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म में उनकी एक्टिंग ही दमदार नहीं होती बल्कि उनका लुक भी उतना ही धांसू होता है।  


रणवीर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसमें अभिनेता के लुक की भी तारीफ की जा रही है। हमेशा की ही तरह वह इसमें एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रणवीर एक गुजराती लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उनका चिपके बालों वाला लुक सबको पसंद आ रहा है। इन चर्चाओं के बीच हम आज आपके लिए रणवीर सिंह के टॉप पांच लुक्स लेकर आए हैं।

Top 5 Ranveer singhs look that made his character more powerful and energetic ahead of Jayeshbhai Jordaar
पद्मावत में रणवीर सिंह का लुक - फोटो : social media

फिल्म का नाम- पद्मावत
किरदार- अलाउद्दीन खिलजी
अपनी रिलीज से पहले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों के घेरे में रही थी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का दमदार किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार में इस तरह से जान फूंकी कि दर्शकों को रणवीर को देख सच में खिलजी की क्रूरता का एहसास हुआ था। इस रोल को निभाने के लिए रणवीर ने अपनी आंखों में मोटा काजल लगाकर उस क्रूर राजा का किरदार निभाया था। 

Top 5 Ranveer singhs look that made his character more powerful and energetic ahead of Jayeshbhai Jordaar
सिम्बा रणवीर सिंह लुक - फोटो : social media

फिल्म का नाम- सिम्बा
किरदार- संग्राम सिम्बा
साल 2018 में ही रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। रणवीर ने अपने लुक को दमदार बनाने के लिए इसमें मूंछे रखी थी, जिसे वह समय-समय पर ताव देते रहते थे। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Ranveer singhs look that made his character more powerful and energetic ahead of Jayeshbhai Jordaar
बाजीराव मस्तानी रणवीर सिंह लुक - फोटो : social media

फिल्म का नाम- बाजीराव मस्तानी
किरदार- पेशवा बाजीराव
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इसमें उन्होंने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने अपना सिर तक मुंडवा दिया था। इस फिल्म में उनका कमाल का अभिनय और तलवार बाजी देखने को मिली थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था।

विज्ञापन
Top 5 Ranveer singhs look that made his character more powerful and energetic ahead of Jayeshbhai Jordaar
रणवीर सिंह - फोटो : social media

फिल्म का नाम- गोलियों की रासलीला:राम-लीला
किरदार- राम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच फिल्माई गई इस लव स्टोरी में अभिनेता ने राम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर गुजराती लड़के के किरदार में नजर आए थे। इसमें उनके सिल्की खुले बाल, उनके कपड़े लोगों को खूब पसंद आए थे। 'गोलियों की रासलीला:राम-लीला' में दीपिका पादुकोण और रणवीर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed