बॉलीवुड हो या साउथ इंडियन इंडस्ट्री, सभी में आइटम नंबर्स का बोलबाला रहता है। फिल्मों को चलाने के लिए मेकर्स हर फिल्म में आइटन नंबर्स को रखते ही हैं। पहले के समय में आइटम नंबर्स करने के लिए खासतौर पर अभिनेत्रियां या मॉडल्स अलग से होती थीं। जो केवल फिल्मों में आइटम सॉन्ग को परफॉर्म करने के लिए ही होती थीं। लेकिन इस चलन को बॉलीवुड की ही टॉप अभिनेत्रियों ने तोड़ा है। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर्स परफॉर्म किए हैं। इस पैकेज में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे...
बॉलीवुड की इन टॉप अभिनेत्रियों ने आइटम सॉन्ग में भी दिखाया जलवा, लिस्ट में रेखा से कटरीना तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और 80 के दशक से फिल्मों की दुनिया के साथ ही लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रेखा ने भी अपने जमाने में फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं। रेखा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं। 'प्यार दो प्यार लो', 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान' और 'इन आंखों की मस्ती के' कई गानों पर परफॉर्म किया है। ये सबी गाने रेखा के हिट गानों की लिस्ट में आते हैं।
करीना कपूर
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान ने भी आइटन नंबर में अपना जलवा बिखेरा है। करीना ने बॉलीवुड फिल्म 'ब्रदर्स' में आइटम सॉन्ग किया था। करीना का गाना 'मेरा नाम मैरी है' काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि इसके अलावा भी करीना ने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किये हैं लेकिन इस फिल्म में करीना खासतौर से इस एक गाने के लिए ही थीं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉललीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का परचम लहरा दिया है। लेकिन वो बॉलीवुड में आइटन नंबर करके भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। प्रियंका ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'राम लीला' के टाइटल ट्रैक पर आइटम नंबर किया था। प्रियंका का ये गाना बहुत फेमस हुआ था। इसे उनेक फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा प्रियंका 'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर भी आईटम नंबर परफॉर्म कर चुकी हैं।
कटरीना कैफ
'चिकनी चमेली', 'शीला की जवानी' में अपना बेहतरीन डांस का जलवा बिकेर चुकीं अभिनेत्री कटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कटरीना के ये दोनों ही गाने खूब चर्चा में रहे थे। उनके पैन्स ने भी उन्हें इन गानों में खूब पसंद किया था। कटरीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।