{"_id":"67d254ebd67d370eee0aa406","slug":"top-celebrity-breakups-in-india-tamanna-bhatia-vijay-ananya-pandey-aditya-roy-kapoor-jannat-zubair-faizu-2025-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebrity Breakups: जुदा हो गए दो दिल, तमन्ना भाटिया के अलावा इन सितारों का भी हुआ ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebrity Breakups: जुदा हो गए दो दिल, तमन्ना भाटिया के अलावा इन सितारों का भी हुआ ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
बॉलीवुड में रिश्ते बनते हैं, टूटते हैं। आए दिन किसी ना किसी सितारे के ब्रेकअप की खबर सुनने को मिलती है। हाल ही में कई सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप चर्चा में रहे। जानिए, इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और मशहूर इंफ्लुएंसर फैजल शेख का हाल ही में ब्रेकअप हो चुका है। वैसे तो इन्होंने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया। लेकिन दोनों की नजदीकियां, हमेशा साथ दिखना बताता था कि जन्नत और फैजल रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की, साथ ही फैजल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि यह जोड़ा भी अब अलग हो चुका है। इनके अलावा कुछ और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं, जिनके ब्रेकअप हाल-फिलहाल चर्चा में रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप पिछले साल हुआ है। ये अकसर ही वैकेशन पर साथ नजर आते थे। लेकिन अचानक इनके बीच सब खत्म हो गया। अनन्या भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, उनका नाम इन दिनों एक मॉडल से जोड़ा जा रहा है।
तमन्ना भाटिया- विजय वर्मा
हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप भी खूब खबरों में रहा है। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनका ब्रेकअप हुआ है। जबकि कुछ समय पहले तक इनकी शादी करने की खबरें सामने आ रही थीं। अब तक अपने ब्रेकअप पर तमन्ना या विजय वर्मा ने खुलकर कुछ नहीं कहा है।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
लगभग 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की राहें भी जुदा हो गईं। पिछले साल इनका ब्रेकअप हुआ। इस बारे में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर खुलकर बात की, फैंस को बताया कि वह अब सिंगल हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा इस मुद्दे पर बात करने से हमेशा बचती रही हैं।
आदर जैन, अलेखा और तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@alekhaadvani
आदर जैन-तारा सुतारिया
कुछ समय पहले करीना कपूर के कजिन आदर जैन की शादी हुई है। लेकिन शादी से ज्यादा चर्चा इनके पिछले रिलेशनशिप की हुई। आदर जैन ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया को चार साल तक डेट किया। बाद में तारा की ही बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली। आदर जैन को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल होना पड़ा क्योंकि उन्होंने तारा सुतारिया को अपना टाइम पास रिलेशनशिप बता दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X