फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Documentaries On India: भारत के सामाजिक मुद्दों पर आधारित ये पांच डॉक्यूमेंट्री खड़े कर देंगी आपके रोंगटे, आज ही करें बिंज वॉच

Sat, 12 Mar 2022 02:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
Top Documentaries that are based On India To Watch this weekend on ott
Top Documentaries On India - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाने का दौर कई सालों से चल रहा है। हालांकि अब दर्शकों का भी झुकाव इस ओर बढ़ने लगा है। कहानियों के जरिए लोग आपने देश के ऐतिहासिक और सामाजिक मुद्दों की जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत पर आधारित उन टॉप डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। पढ़िए...

Top Documentaries that are based On India To Watch this weekend on ott
चिल्ड्रन ऑफ द पायरे - फोटो : सोशल मीडिया

चिल्ड्रन ऑफ द पायरे
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
राजेश एस. जाला द्वारा निर्देशित और निर्मित डॉक्यूमेंट्री 'चिल्ड्रेन ऑफ द पायरे' में उन सात बच्चों की कहानी बताई गई है, जो गंगा के तट पर मणिकर्णिका में मृतकों का अंतिम संस्कार करते हैं। फिल्म को 2008 मॉन्ट्रियल वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल और लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Top Documentaries that are based On India To Watch this weekend on ott
जय भीम कॉम्रेड - फोटो : सोशल मीडिया

जय भीम कॉम्रेड
ओटीटी प्लेटफॉर्म - सिनेमाप्रेन्योर
आनंद पटवर्धन द्वारा निर्देशित, यह डॉक्यूमेंट्री मुंबई के दलित निवासियों के जीवन और 1997 की रमाबाई हत्याओं पर केंद्रित है। इसने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में विशेष जूरी पुरस्कार और मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2012 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म/वीडियो जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Documentaries that are based On India To Watch this weekend on ott
रूबरू रोशनी - फोटो : सोशल मीडिया

रूबरू रोशनी
ओटीटी प्लेटफॉर्म -
डिज्नी+हॉटस्टार
'रूबरू रोशनी' स्वाति चक्रवर्ती भटकल द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा सुनाई गई एक एंथोलॉजी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इस फिल्म में धार्मिक उन्माद की वजह से की गईं हत्याएं और हत्याओं को अंजाम देने वालों को माफ कर देने वालों की कहानी है।

विज्ञापन
Top Documentaries that are based On India To Watch this weekend on ott
बियोंड द बाउंड्री  - फोटो : सोशल मीडिया

बियोंड द बाउंड्री 
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

सुश्रुत जैन द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दौरान टीमों की प्रगति और खिलाड़ियों की भावनाओं को दिखाया गया है। इस फिल्म ने लॉस एंजिल्स 2013 के भारतीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए भव्य जूरी पुरस्कार और दर्शकों का पुरस्कार जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed