सब्सक्राइब करें

Bollywood: आलिया भट्ट समेत इन सितारों का विदेश में हुआ है जन्म, भारत में कमा रहे दौलत-शोहरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 12 Mar 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood stars including Alia Bhatt and katrina kaif were born abroad see the list here
आलिया भट्ट समेत इन बॉलीवुड सितारों का विदेश में हुआ है जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म देखने के बाद हर कोई आलिया की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में काम करने वाली आलिया का जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुआ था? हैरान रह गए न? दरअसल, आलिया का जन्म लंदन में हुआ था। वह लंदन की नागरिक हैं। उनकी मां भी ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। एक्ट्रेस की तरह बॉलीवुड के ऐसे कई बड़े सितारे हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

Trending Videos
These Bollywood stars including Alia Bhatt and katrina kaif were born abroad see the list here
deepika padukone - फोटो : गल

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। आलिया भट्ट की तरह उनका भी जन्म विदेश में हुआ था। दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्म के समय उनके पिता एक्सटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम की वजह से दानिश शहर में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood stars including Alia Bhatt and katrina kaif were born abroad see the list here
आलिया भट्ट समेत इन बॉलीवुड सितारों का विदेश में हुआ है जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

सारा जेन डायस

साल 2007 में मिस इंडिया बनी सारा जेन डायस का जन्म भी भारत के बाहर ओमान के मस्कट शहर में हुआ है। वह 'गेम' और क्या सुपरकूल हैं हम' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं।

These Bollywood stars including Alia Bhatt and katrina kaif were born abroad see the list here
आलिया भट्ट समेत इन बॉलीवुड सितारों का विदेश में हुआ है जन्म - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान

इमरान खान का जन्म अमेरिकी स्टेट विस्कॉन्सिन के कैपिटल मैडिसन में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माता-पिता के अलग होने के बाद इमरान भारत वापस लौट आए थे। इमरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। आमिर ने अपने भांजे को अपनी ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'जाने तू या जाने न' से फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
These Bollywood stars including Alia Bhatt and katrina kaif were born abroad see the list here
alia bhatt - फोटो : instagram

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। वह अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' से वह अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके ऑपोजिट रणबीर कपूर दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed