बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स में से एक जुबिन नौटियाल की शादी की चर्चाएं आजकल जोरों पर हैं। इंडस्ट्री के गलियारों से खबर आ रही है कि वह जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनके अपोजिट काम कर चुकी अभिनेत्री निकिता दास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन खबरों के बीच उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, जिससे उनकी डेटिंग की खबरों की पुष्टि हुई है।
Wedding Bells: कबीर सिंह की एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं जुबिन नौटियाल? गुपचुप चल रही तैयारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेंट कर जता रहे अपना प्यार
पहाड़ों की शान कहे जाने वाले जुबिन नौटियाल और निकिता साथ घूमने फिरने के अलावा भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर जताते नजर आ रहे हैं। वह आए दिन एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। अभी बीतों दिनों निकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी। दिलचस्प बात यह थी कि यह फोटो उनकी नहीं थी बल्कि इस फोटो में जुबिन नौटियाल बैठे नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में जुबिन को नदी की और मुंह करके बैठे देखा जा रहा है। तस्वीर को साझा करते हुए निकिता ने लिखा, "मैं इन मनमोहक पहाड़ों में अपनी आत्मा छोड़ आई हूं।"
A post shared by Nikita Dutta 🦄 (@nikifying)
जुबिन ने दिया प्यार भरा जवाब
दोनों की डेटिंग की खबरों को इस पोस्ट ने ही हवा देने का काम किया था। जुबिन नौटियाल ने निकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा था, "क्या आप अपना दिल भी वहीं भूल आई हैं?" इस पोस्ट के अलावा भी और कई पोस्ट पर दोनों कमेंट करते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
जुबिन के परिवार से मिलीं निकिता
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निकिता जुबिन नौटियाल के उत्तराखंड स्थित घर भी गई थीं, जहां वह उनके परिवार से मिलकर आई हैं। दोनों का परिवार इस रिश्ते से काफी खुश है और जल्द ही इसे शादी का नाम देना चाहता है।
शादी की प्लानिंग में बिजी हैं दोनों ?
खबरों की मानें तो इस समय यह जोड़ा अपनी शादी करने की प्लांनिंग कर रहा है। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसका वेन्यू उत्तराखंड की वादियों में सेट किया जाएगा। हालांकि इन खबरों पर जुबिन या निकिता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके फैंस इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड लग रहे हैं।