फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam vs The Kashmir Files: 14 करोड़ के बजट में बनी 'कश्मीर फाइल्स' ने 'राधे श्याम' को चटाई धूल, पहले दिन ही फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Sat, 12 Mar 2022 12:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Mar 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Radhe Shyam vs The Kashmir Files Movie Budget and Box Office Collection Day 1
Radhe Shyam & The Kashmir Files - फोटो : सोशल मीडिया

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई हैं। दोनों के बीच फर्क बस इतना है कि एक का बजट 350 करोड़ है और दूसरी का बजट महज 14 करोड़। लेकिन कलेक्शन के मामले में दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अपने आप को साबित किया है। ये दो फिल्में हैं अनुपम खेर की 'द कश्मीर फाइल्स' और प्रभास की राधे श्याम'। दोनों ही फिल्मों के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

Radhe Shyam vs The Kashmir Files Movie Budget and Box Office Collection Day 1
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सबसे पहले बात करते हैं द कश्मीर फाइल्स की, विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म ने पहले  दिन उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। अगर फिल्म की कमाई इसी तरह रही तो जल्द ही ये 50 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।


The Kashmir Files Review: विवेक ने पलटे कश्मीर के रिसते घावों के पन्ने, ये फिल्म देखकर शर्तिया रो पड़ेंगे आप

Radhe Shyam vs The Kashmir Files Movie Budget and Box Office Collection Day 1
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को करीब 700 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया है। कुल मिलाकर, जनता को द कश्मीर फाइल्स अपनी हटके कहानी के लिए ज्यादा पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe Shyam vs The Kashmir Files Movie Budget and Box Office Collection Day 1
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात करते हैं राधे श्याम की। प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम ने साउथ में तो धूम मचाते हुए पहले दिन 35 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की लेकिन हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए पहले दिन का कलेक्शन निराशाजनक है। राधे श्याम के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि इसके बजट के हिसाब के बेहद कम है।

Radhe Shyam Review: ‘बाहुबली’ प्रभास का दिलचस्प रोमांटिक रूप, हाथों की लकीरों की ललचाती कहानी

विज्ञापन
Radhe Shyam vs The Kashmir Files Movie Budget and Box Office Collection Day 1
राधे श्याम - फोटो : social media

प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'राधे श्याम' के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग यूरोप में हुई है। फिल्म में प्रभास ने ज्योतिषी का किरदार निभाया है,। प्रभास की ‘राधे श्याम’ भारतीय सिनेमा की महंगी फिल्मों में से एक है। इसी वजह से अब हर किसी की नजरें इस फिल्म के कलेक्शन पर बनी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed