दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने नए साल पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। इसके बाद से ही फैंस को लगातार चिंता होने लगी कि आखिर दीपिका ने ऐसा क्यों किया। अब दीपिका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नए साल के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण ने डिलीट किए सोशल मीडिया पोस्ट और शिल्पा शेट्टी ने दिखाया बेटी का चेहरा, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु अभिनेता नरसिंग यादव का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार की रात को हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अप्रैल 2020 में उनके परिवार ने खुलासा किया था कि वह किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं और जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।
तेलुगु अभिनेता नरसिंग यादव का 57 साल की उम्र में निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान भी बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इरा खान अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आई थीं। अब हाल ही में एक बार फिर से इरा इसी बात को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
ब्वॉयफ्रेंड संग छुट्टियां बिता रहीं आमिर खान की बेटी इरा खान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा यहां से कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में नए साल पर शिल्पा ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा है शिल्पा की बेटी समिशा की पहली झलक। शिल्पा ने अपने फैंस को पहली बार बेटी समिशा का चेहरा दिखाया है।
शिल्पा शेट्टी ने नए साल पर दिया फैंस को तोहफा, बेटी समिशा का करवाया दीदार
शाहरुख खान और करीना कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'अशोका' से 19 साल पहले हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी पहली पारी शुरू करने की कोशिश करने वाले सेलिब्रिटी सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान एक बार फिर बड़े सितारों के साथ बड़ी हिंदी फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है, 'मुंबईकर' और साल के पहले दिन सोशल मीडिया पर इस फिल्म के पोस्टर जारी किए करण जौहर और एसएस राजामौली ने।
निर्देशक संतोष सिवान ने किया हिंदी सिनेमा में सेकेंड इनिंग्स का एलान, साथ आया साउथ का ये मशहूर सितारा