संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह फिलहाल फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेकर रहे हैं, लेकिन अब खबर सामने आई है क संजय दत्त फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं।
कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त और सारा अली खान का जन्मदिन, पांच बड़ी खबरें
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले को लेकर इस समय ED अपनी जांच में जुटी हुई है। लगातार कई दिनों से प्रवर्तन निदेशालय मामले को लेकर रिया उनके परिवार और उनके मैनेजर से पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद मंगलवार को ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह से ED ने की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए बयान दर्ज
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा हैं तो स्टारकिड, लेकिन उन्हें हर कोई उनके व्यवहार की वजह से काफी पसंद करता है। वो काफी जमीन से जुड़ी स्टारकिड हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सारा बेहद क्यूट भी लगती हैं। आज से नहीं बल्कि वो बचपन से ही बेहद क्यूट हैं। सारा खुद अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सारा के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी बचपन की बेहद प्यारी तस्वीरें...
Sara Ali Khan Birthday: बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस को दिखाती रहती हैं अपना बचपन
एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। फिल्म दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही है। वह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह कुछ समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं।
फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत काफी गंभीर
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीती है। पिछले महीने अभिषेक सहित अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अभिषेक बच्चन को छोड़कर इन सभी को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अभिषेक को भी शनिवार (आठ अगस्त) को छुट्टी मिली। जिसके बाद अब अभिषेक बच्चन ने उनकी चिंता करने वाले फैंस का खास अंदाज में धन्यवाद किया है।
कोरोना से जंग जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने फैंस के लिए बनाया खास वीडियो, इस अंदाज में किया धन्यवाद
