फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत की भोजपुरी फिल्म से लेकर सपना चौधरी के गाने तक, ये हैं भोजपुरी सिनेमा की 5 बड़ी खबरें

Fri, 07 Sep 2018 06:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
top five news of Bhojpuri cinema
बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह इस हफ्ते भोजपुरी सिनेमा में भी काफी हलचल देखने को मिली है। कहीं कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की खबर है तो कहीं राखी सांवत और सुपरस्टार पवन सिंह का डांस नंबर चर्चा में चल रहा है। बॉलीवुड के सितारों की तरह भोजपुरी सिनेमा के गीतों, फिल्मों और उसे जुड़े कलाकारों के बारे में जानने के लिए भोजपुरी दर्शक हमेशा उतावले रहते हैं। आज हम भोजपुरी कॉलम में अपने दर्शकों के लिए उनके मनपसंद सितारों और उनसे जुड़ी ढेर सारी रोचक बातें लेकर आए हैं। आइए एक नजर हाल के दिनों में भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी 5 बड़ी खबरों पर...
top five news of Bhojpuri cinema
मनोज तिवारी और पवन सिंह को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मान
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी और पवन सिंह को यूपी में होने वाले विश्व चर्चित कुम्भ मेले में शामिल होने के लिए सम्मानित किया है। दोनों सुपरस्टार्स को योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करते हुए कहा कि कला और कलाकारों का सम्मान करना हमारे देश की संस्कृति है। गौरतलब है कि इस सम्मान समारोह में मनोज तिवारी और पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी है। 
top five news of Bhojpuri cinema
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत की भोजपूरी सिनेमा में एंट्री
बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग और आइटम नंबर से दर्शकों के दिलों को जीतने के बाद अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख कर लिया है। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की है। गाने शूट की तस्वीरों को राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top five news of Bhojpuri cinema
सपना चौधरी के भोजपुरी गाने ने मचाया तहलका
हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी की भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक्टर रवि किशन की इस भोजपुरी फिल्म में सपना चौधरी नजर आई हैं। इस फिल्म में सपना ने एक गाने 'मेरे सामने आके' में स्पेशल अपीयरेंस दिया है। सपना का यह भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
top five news of Bhojpuri cinema
बालुघाट का पहला पोस्टर रिलीज
भोजपुरी एक्टर प्रमोद प्रेमी और एक्ट्रेस तनुश्री की बहुचर्चित फिल्म 'बालुघाट' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रविण कुमार गुडूरी कर रहे हैं वहीं रण विजय सिंह निर्माता हैं। 'बालुघाट' का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। दर्शक इस पोस्टर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed