बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बता दें कि पूनम पांडे को मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ हुई। गौरतलब है कि पूनम पांडे पर पिछले साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुंबई की रोड पर बीएमडब्ल्यू कार में घूमने का आरोप लगा था। इसी मामले में अब एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए स्टेशन बुलाया गया।
फिर विवादों में आईं पूनम पांडे और राखी सावंत की मां ने की दामाद की तारीफ, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रागिनी को ड्रग्स की खरीद- फरोख्त के मामले में चार सितंबर को 2020 को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रागिनी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दर्ज की थी। जिसकी सुनवाई आज यानी मंगलवार को होनी थी लेकिन इस सुनवाई को टाल दिया गया।
सैंडलवुड ड्रग्स केस: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
बीते दिनों कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा से भी पूछताछ की गई थी। कपिल को समन भेजकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। कपिल के बयान के आधार पर मामले में 7 जनवरी को दिलीप छाबड़िया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। कपिल की इस शिकायत पर अब कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
वैनिटी वैन केस: पुलिस कस्टडी में भेजे गए दिलीप छाबड़िया, कपिल शर्मा की शिकायत पर हुई कार्रवाई
राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। यहां से राखी तमाम दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। शो में राखी की चैलेंजर्स के रूप में एंट्री हुई है। राखी की एंट्री के साथ ही दर्शकों की शो के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ी है। इसके अलावा राखी सावंत शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लोकर भी कई खुलासे करती रहती हैं। इसी बीच राखी सावंत की मां जया सावंत ने राखी की शादी को लेकर बातचीत की और अपने दामाद की तारीफों के पुल बांधे हैं।
राखी सावंत की मां ने बांधे दामाद की तारीफों के पुल, बोलीं- 'अस्पताल में रखा मेरा ख्याल'
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में बंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने आदित्य अल्वा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीती रात आदित्य को गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक में पुलिस पिछले कई महीने से ड्रग्स की तस्करी करने वाले और रेव पार्टी के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
सैंडलवुड ड्रग्स केस: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार, चार महीने से थे फरार