फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: मशहूर अभिनेत्री चित्रा ने दुनिया को कहा अलविदा और फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन

Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
TOp news actress Chitra and Pradeep Guha passed away
चित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम अभिनेत्री चित्रा का 21 अगस्त यानि आज निधन हो गया। चित्रा ने अपने घर में अंतिम सांस ली। वो महज 56 वर्ष की थीं। चित्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। बता दें कि चित्रा ने करीब 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। उनके निधन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को गहरी क्षति पहुंचाई है। चित्रा को निर्देशक केएस रविकुमार की चेरन पांडियान और पांडियाराजन की 'गोपाला गोपाला' में उनके किरदार के लिए जाना बाता है। नेल्लनई विज्ञापन के वायरल होने के बाद उन्हें नेल्लनई चित्रा नाम दिया गया था। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।


Chithra Passed Away: मशहूर अभिनेत्री चित्रा का 56 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
TOp news actress Chitra and Pradeep Guha passed away
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दमदार एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने जबरदस्त स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। टाइगर आने वाले दिनों में कई फिल्मो में एक्शन करते दिखाई देंगे। दरअसल, टाइगर श्रॉफ अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म गणपथ (Ganpath) का टीजर जारी किया है।  इसमें एक बार फिर टाइगर का दम देखने को मिल रहा है। टाइगर श्रॉफ के इस प्रोजेक्ट का एलान होते ही फैंस में उत्साह की लहर फैल गई है क्योंकि विकास बहल के निर्देशन में ये फिल्म काफी भव्य रूप से निर्मित की जाएगी।


गणपथ टीजर रिलीज: टाइगर श्रॉफ फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते आएंगे नजर, लिखा- उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी
TOp news actress Chitra and Pradeep Guha passed away
प्रदीप गुहा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।  खबरों की मानें तो वह लीवर कैंसर (स्टेज 4) के शिकार थे।  प्रदीप गुहा को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर पर रखा गया था।  उनका इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टर कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।  प्रदीप के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


Pradeep Guha: फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
TOp news actress Chitra and Pradeep Guha passed away
अर्याना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान की नामी पॉप स्टार अर्याना सईद ने देश छोड़ दिया है। अफगानिस्तान छोड़ चुकीं पॉप स्टार आर्यना सईद ने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तान की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूएन....मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आपने अफगानिस्तान को अराजक स्थिति में छोड़ दिया। और कृपया, पाकिस्तान की फंडिंग बंद करिए....ये इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान में आतंकवादी भेजने के लिए करते हैं।'


अफगानिस्तान: पॉप स्टार आर्यना सईद ने साझा की तस्वीरें, जो बाइडन से कहा-मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि...
विज्ञापन
TOp news actress Chitra and Pradeep Guha passed away
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टेलीविजन अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। निशा रावल ने करण के बारे में नया खुलासा करते हुए कहा है कि वो बेटे के बर्थडे पर उससे मिलने तक नहीं आए। निशा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि करण ने बीते कुछ महीनों से बेटे काविश से बात तक नहीं की और न ही उससे मिलने आए। निशा का कहना है कि उन्होंने करण के साथ पैदा हुई  दूरियों को कई बार खत्म करने की कोशिश की, पर वह नाकामयाब रहीं। उनका कहना है कि उन्हें करण से कोई पैसा नहीं चाहिए। उन्हें सिर्फ अपने बेटे की कस्टडी चाहिए।


ये रिश्ता क्या कहलाता है: निशा रावल बोलीं- मुझे सिर्फ बेटे की कस्टडी चाहिए, काविश से मिलने तक नहीं आते करण मेहरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed