फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम बिन' फिल्म से मशहूर हुए इस एक्टर को आज पहचान पाना है मुश्किल, इस मूवी के बाद डूब गया था करियर

Sat, 21 Aug 2021 09:09 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Himanshu Malik career drop after superhit movie Tum Bin know all things about him
हिमांशु मलिक - फोटो : Social media

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हुए जो कामयाबी पाने के बाद ना जाने कहां गुम हो गए। इसी कड़ी में आज हम हिमांशु मलिक की बात करेंगे। 'तुम बिन' फिल्म से मशहूर हुए इस किरदार को आज पहचान पाना भी काफी मुश्किल है। बॉलीवुड ने ऐसे कई किरदार दिए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर खूब मान सम्मान और लोकप्रियता हासिल की। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी कलाकार आए जो एक समय के लिए इस इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हुए। पर ना जाने किन कारणों से उनका करियर डूब गया। उन्हें अपने जीवन में खूब संघर्षों का सामना करना पड़ा। इन सितारों का करियर बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन तक नहीं चला। इसी सिलसिले में बात करेंगे हिमांशु मलिक की। एक समय था जब ये स्टार तुम बिन फिल्म से रातों रात हिट हो गया था। हालांकि ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद अचानक इस सितारे का करियर ढलान पर आ गया। 

Bollywood Actor Himanshu Malik career drop after superhit movie Tum Bin know all things about him
हिमांशु मलिक - फोटो : Instagram

'तुम बिन' रिलीज होने के बाद लोगों के बीच खूब पसंद की गई। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया था। मूवी की मुख्य भूमिका में हिमांशु मलिक के अलावा राकेश वशिष्ठ, प्रियांशु चटर्जी और संदली सिन्हा थीं। उस दौरान इस फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए। 

Bollywood Actor Himanshu Malik career drop after superhit movie Tum Bin know all things about him
हिमांशु मलिक - फोटो : Instagram

आज भी तुम बिन फिल्म के गानों को खूब पसंद किया जाता है। गौरतलब बात है कि बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट होने के बाद इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को आगे कोई नई फिल्म नहीं मिली। वहीं हिमांशु मलिक भी आगे किसी अन्य फिल्मों में नजर नहीं आए। सभी किरदारों का करियर इस मूवी के बाद ढलान पर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Himanshu Malik career drop after superhit movie Tum Bin know all things about him
हिमांशु मलिक - फोटो : Instagram

इस फिल्म को करने से पहले हिमांशु मलिक सोनू निगम के एल्बम दीवाना में दिखे थे। उस एल्बम के रिलीज होने के बाद हिमांशु की कई लड़कियां दीवानी हो गई थीं। इस एक्टर ने तुम बिन फिल्म के अलावा कई अन्य छोटी बड़ी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि जो सफलता उनको इस फिल्म से मिली वो किसी और से नहीं मिली।

विज्ञापन
Bollywood Actor Himanshu Malik career drop after superhit movie Tum Bin know all things about him
हिमांशु मलिक - फोटो : Social media

अपने फिल्मी करियर में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में हिमांशु ने प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर के रूप में वापस लौटने की कोशिश की, पर उसके बाद भी उनको सफलता नहीं मिली। ऐसे कई सितारे आपको बॉलीवुड में मिल जाएंगे, जिनकी एक हिट फिल्म होने के बाद उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed