फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: एहसासों की ये हैं अनूठी कहानियां, नेटफ्लिक्स पर मिलेगा रिश्तों का ये गुलदस्ता

Sat, 21 Aug 2021 06:59 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 These unique stories of feelings bouquet of relationships will be available on Netflix
भाई-बहन के प्यार-तकरार पर आधारित फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रक्षा बंधन का त्योहार हो तो भाई बहन के रिश्तों को लेकर खूब बातें होती हैं। ये त्योहार सिखाता है किप्यार हो या तकरार लेकिन आप अपने भाई या बहन को नजरंदाज तो कतई नहीं कर सकते हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी पर अगर आपको इन रिश्तों में पगी चुनिंदा फिल्मों की ऐसी फिल्मों की तलाश हो जो भाई-बहन के प्यार-तकरार के इस ख़ास बंधन पर फिल्मायी गयी हैं जिसमें वो कभी एक-दूसरे के राज़दार होते हैं तो कभी एक-दूजे का पक्ष लेने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं, तो हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में। इस रक्षाबंधन पर आप नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कुछ ऐसी ही फिल्में देख सकते हैं। इनके बारे में पढ़िए आगे की स्लाइड्स में।

Raksha Bandhan 2021 These unique stories of feelings bouquet of relationships will be available on Netflix
दिल धड़कने दो - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दिल धड़कने दो
यह सदाबहार फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा है। यथार्थपूर्ण लेकिन रिश्तों का यह भावुक चित्रण दिल छू लेता है। इसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन के किरदार में हैं जो एक-दूसरे का पक्ष लेने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

Raksha Bandhan 2021 These unique stories of feelings bouquet of relationships will be available on Netflix
द स्काई इज पिंक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

द स्काई इज पिंक
यह खूबसूरती से बुनी एक पारिवारिक कहानी है जिसमें एक परिवार के संघर्षों को दिखाया गया है। परिवार की बेटी एक दुर्लभ स्थिति से प्रभावित है। इस इमोशनल रोलर कोस्टर में भाई-बहन के रिश्ते को भी बेहद भावपूर्ण ढंग से दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 These unique stories of feelings bouquet of relationships will be available on Netflix
त्रिभंग - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
त्रिभंग
रिश्तों की इस मार्मिक कहानी में बहन के संबंध (सिस्टरहूड) को दिखाया गया है। इसमें महिला सशक्तिकरण का संदेश निहित है और यह देखने लायक नई फिल्म भी है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 These unique stories of feelings bouquet of relationships will be available on Netflix
दंगल - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दंगल
इस मूवी की मुख्य कथा कुश्ती के इर्द-गिर्द घूमती है और आमिर खान इसमें लीड रोल में हैं। यह भी एक भावुक फिल्म है जिसमें एक पिता की कशमकश को दिखाया गया है कि वह किस तरह से एक पुरुष प्रधान खेल में अपनी बेटियों को चैंपियन बनाने के लिए संघर्ष करता है। दो बहनों के रिश्ते और उनके पिता की चट्टानी इच्छा शक्ति वाली दंगल देखने लायक फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed