फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की दशहरा रिलीज पर मंडराया संकट, ‘बेलबॉटम’ के सुस्त कारोबार का असर

Sat, 21 Aug 2021 05:55 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 21 Aug 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli postpone Jr. NTR and Ram Charan RRR Due to ongoing Covid scenario
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल दशहरा पर रिलीज होने के लिए करीब करीब पूरी तरह तैयार हो चुकी निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ अब इस साल दशहरा पर रिलीज नहीं होगी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली हिंदी फिल्म ‘बेलबॉटम’ के उम्मीद से काफी कम कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज अगले साल के लिए टाल दी है। तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज के लिए तैयार हुई इस फिल्म की रिलीज 13 अक्टूबर को किए जाने का एलान इसके मेकर्स ने साल की शुरूआत में ही किया था। लेकिन, अब लगता है कि इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को अगले साल तक करना पड़ेगा।

SS Rajamouli postpone Jr. NTR and Ram Charan RRR Due to ongoing Covid scenario
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चर्चित फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म 'आरआरआर' का इंतजार कर रहे सिनेप्रेमियों के लिए शनिवार का दिन एक दिल तोड़ने वाली खबर लेकर आया। राजामौली की पिछली फिल्म 'बाहुबली- द कंक्लूजन' की तरह ही उनकी अगली फिल्म 'आरआरआर' का बेसब्री से दर्शकों को इंतजार रहा है। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की रिलीज की हाइप बनाने के लिए इसके मेकर्स फिल्म की मेकिंग से जुड़े वीडियो जारी करते रहे हैं। 1 अगस्तको फ्रेंडशिप डे पर इसका एक बेहद दिलचस्प गाना भी रिलीज किया गया था।

SS Rajamouli postpone Jr. NTR and Ram Charan RRR Due to ongoing Covid scenario
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'आरआरआर' के निर्माताओं ने इस साल 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके बताया गया था कि यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को दशहरा से दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया, 'इस 13 अक्टूबर को साक्षी बनिए आग और पानी के एक साथ आने के। यह ऐसी ताकतें हैं जो इससे पहले कभी एक साथ महसूस नहीं की गईं। भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े तालमेल से मिलेगा एक यादगार अनुभव।'

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli postpone Jr. NTR and Ram Charan RRR Due to ongoing Covid scenario
RRR - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी देश में आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास की है। यह कहानी देश की आजादी में भाग लेने वाले दो असल क्रांतिकारियों की है जिनके नाम हैं अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम।

विज्ञापन
SS Rajamouli postpone Jr. NTR and Ram Charan RRR Due to ongoing Covid scenario
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजामौली ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज करने का मन बनाया है। फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग करते हुए राजामौली को काफी समय बीत चुका है। फिल्म आजादी के दौर के इतिहास पर आधारित एक कहानी है। इसमें स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का बहुत काम हुआ है और यह फिल्म काफी बड़े बजट की है। जानकारी के मुताबिक अब ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। हालांकि, इस बारे में फिल्म के निर्माताओं की तरफ से अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed