सब्सक्राइब करें

Controversy: साउथ सिनेमा के ये हैं सबसे विवादित सितारे, एक ने तो मैगजीन के लिए करवाया बोल्ड फोटोशूट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 21 Aug 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Nagarjuna to Nayanthara these are the most controversial southern stars
नागार्जुन, खुशबू, मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हम आए दिन किसी न किसी सितारे को विवादों से घिरा पाते हैं। कभी अपने दिए गए बयानों तो कभी किसी न किसी विवाद में बॉलीवुड सितारों का नाम आ ही जाता है। वैसे बॉलीवुड सितारों की तरह ही साउथ सिनेमा के कई कलाकार भी ऐसे रहे हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। साउथ सिनेमा में काम करने वाले कई ऐसे बड़े कलाकार हैं जिन्होंने किसी न किसी वजह से विवाद को बुलावा दिया। किसी सितारे और पर टैक्स चोरी का आरोप लगा तो किसी ने बोल्डनेस की सारी हदे पार कर दीं। किसी पर तो उनकी ही पत्नी ने धोखा देने तक का आरोप लगाया। 



इन साउथ स्टार्स का रहा विवादो से नाता

अगर सीधे शब्दों में कहे तो साउथ सिनेमा के सितारों और विवादों का  काफी गहरा नाता है।  दुर्व्यवहार का मामला या फिर यौन प्रताडना जैसे जघन्य आरोपों ने हमेशा से साउथ फिल्म जगत के कई सितारे ऐसे हैं जो किसी न किसी कारणवश विवादों में घिरे रहे। चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो सितारे जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है।

Trending Videos
Nagarjuna to Nayanthara these are the most controversial southern stars
नयनतारा - फोटो : Instagram

नयनतारा

एक्ट्रेस नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी।  दरअसल प्रभुदेवा ने खुलेआम इस बात को स्वीकार किया था कि वो नयनतारा से प्यार करते हैं। जब प्रभुदेवा ने नयनतारा के साथ अपना प्यार कुबूल किया उस दौरान वो शादीशुदा थे। प्रभुदेवा की पत्नी ने अपने पति और नयनतारा के खिलाफ शादी करने के निर्देश की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagarjuna to Nayanthara these are the most controversial southern stars
खुशबू - फोटो : Social Media

खुशबू

तमिल की सुपर स्टार अभिनेत्री खुशबू ने यौन संबंधों पर कमेंट कर एक अलग तरह की कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी। खुशबु ने शादी से पहले यौन संबंधों को जायज बताकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया था।तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री खुशबू की लोकप्रियता इस कदर है कि उनके प्रशंसकों ने उनका मंदिर तक बनावाया है।

Nagarjuna to Nayanthara these are the most controversial southern stars
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल

सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल ने एक मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर फोटोशूट करवाया, हालांकि काजल ने इस बात से साफ इंकार किया कि वो टॉपलेस थीं। उन्होंने कहा उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन
Nagarjuna to Nayanthara these are the most controversial southern stars
ममूटी - फोटो : Social media

ममूटी

मलयालम सुपरस्टार ममूटी के घर और ऑफिस में कर आकार विभाग ने छापेमारी की और उनके घर से भारी मात्रा में धन बरामद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed