बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद पहली बार अपना फोटोशेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शिल्पा ने फ्लोरल डिजाइन वाली नीली साड़ी, मैचिंग ब्लाउज और ज्वैलरी पहनी हुई है। शिल्पा के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स और फैंस उनकी इस तस्वीर पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने शिल्पा के प्रति अपना प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, हम शिल्पा को प्यार करते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि शिल्पा आप किलर लग रही हैं।
सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने पहली बार शेयर कीं फोटोशूट की तस्वीरें, लिखा- महिला से ज्यादा शक्तिशाली कोई ताकत नहीं
शिल्पा शेट्टी के फोटो के नीचे सुजैन खान ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने शिल्पा की बात को अपना समर्थन देते हुए बिल्कुल लिखा है। शिल्पा को हाल ही में रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में देखा गया था। यह तस्वीर उसी दिन क्लिक की गई लग रही है। इस शो में शिल्पा ने रानी लक्ष्मी बाई से प्रेरित एक परफॉर्मेंस देखने के बाद बताया कि कैसे महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है।
शिल्पा शेट्टी का कहना था कि महिलाओं को अभी भी अपने अधिकारों, पहचान और बच्चों के लिए लड़ना है। जब वह झांसी की रानीलक्ष्मी बाई की कहानी सुनती हैं, तो उन्हें समाज का प्रतिबिंब दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि, मैं झांसी की रनी के बारे में जब भी सोचती हूं, मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है। क्योंकि, आज भी औरत को अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है।
अपने अस्तित्व और बच्चों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई की कहानी महिलाओं को लड़ने की शक्ति देती है। असल मायने में झांसी की रानी सुपरवुमन थीं। जिन्होंने अपनी जिंदगी भर लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा था कि यह हमारा इतिहास है। ये ही वास्तविकता है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं ऐसे देश से हूं जहां इतनी बहादुर स्त्री ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि मेरा सीना छोड़ा हो जाता है, चाहे कोई भी स्थिति हो; हम औरतों में वो पावर है, कि हम लड़ सकते हैं; उस औरत के लिए जो अपने हक के लिए लड़ती है, उन सभी को आज मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम। हाल ही में जब शिल्पा शेट्टी पहली बार सेट पर गईं थी, तो वह वैनिटी वैन से उतरकर चुपचाप सेट की तरफ चल दी थीं। हालांकि, उन्होंने इस दौरान पापराजी को हाथ हिलाया था। इससे पहले फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने कहा था कि हम शिल्पा शेट्टी को सेट पर काफी याद कर रहे हैं।