बॉलीवुड के दमदार एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने जबरदस्त स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। टाइगर आने वाले दिनों में कई फिल्मो में एक्शन करते दिखाई देंगे। दरअसल, टाइगर श्रॉफ अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म गणपथ (Ganpath) का टीजर जारी किया है। इसमें एक बार फिर टाइगर का दम देखने को मिल रहा है। टाइगर श्रॉफ के इस प्रोजेक्ट का एलान होते ही फैंस में उत्साह की लहर फैल गई है क्योंकि विकास बहल के निर्देशन में ये फिल्म काफी भव्य रूप से निर्मित की जाएगी।
गणपथ टीजर रिलीज: टाइगर श्रॉफ फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते आएंगे नजर, लिखा- उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी
बता दें कि गणपत 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट एलान करने के बाद टाइगर श्रॉफ ने बताया, 'गणपथ मेरी सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण परियोजना में से एक रही है। यह वास्तव में मुझे एक्शन के मामले में एक चरम स्तर तक चुनौती देने वाली है और साथ ही साथ एक्शन लेवल को बहुत ऊंचा किया। गणपत हमारे दर्शकों के लिए एक नया एक्शन अवतार होने वाली है।'
Uski hategi to sabki fategi ⚡
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) August 21, 2021
Aarela hai #Ganapath, taiyyar rehna! #Ganapath in cinemas on December 23, 2022. #Ganapath23Dec2022https://t.co/PnghhaswnL@kritisanon @vashubhagnani #VikasBahl @jackkybhagnani @honeybhagnani @poojafilms #GoodCo