सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: जब शेरशाह का ये सीन देखकर रोने लगीं कियारा आडवाणी, आंखों से बहने लगे आंसू, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Aug 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
When Kiara Advani started crying after seeing this scene of Shershaah tears started flowing from her eyes
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

फिल्म 'शेरशाह' में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा है। उन्होंने जिस तरह से पूरी शिद्दत के साथ दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है। कियारा आडवाणी भी इस फिल्म से इमोशनली जुड़ी हुई हैं। शेरशाह फिल्म को दर्शकों काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा के बीच की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री की भी जमकर सराहना हो रही है।



इस फिल्म के अंतिम सीन को देखकर खुद कियारा आडवाणी भी भावुक हो गई थीं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्म के अंतिम सीन यानी कि विक्रम बत्रा के अंतिम संस्कार वाले दृश्य को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं। इस सीन ने कियारा को इतना भावुक कर दिया कि उनके आंखों से आंसू निकल आए। दरअसल, यह सीन है ही इतना भावुक की किसी के भी आंखों से आंसू निकल आएं। वीडियो में दिख रहा है कि कियारा प्लेन में बैठी हुई हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

Trending Videos
When Kiara Advani started crying after seeing this scene of Shershaah tears started flowing from her eyes
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने डिंपल चीमा के किरदार को उम्दा तरीके से निभाया है। फिल्म के बनने से पहले कियारा ने डिंपल चीमा से मुलाकात भी की थी। कियारा ने खुद ही इसका खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग से पहले मैं डिंपल चीमा से मिली थी और यह मुलाकात भावुक कर देने वाली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kiara Advani started crying after seeing this scene of Shershaah tears started flowing from her eyes
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कियारा का कहना था कि फिल्म की शूटिंग से पहले डिंपल चीमा से मिलना वाकई में सबसे अच्छा लम्हा था। उन्होंने कहा था, डिंपल चीमा ने मुझे अपनी दिल की भावनाएं बताई थी, तभी मैं यह किरदार बेहतर तरीके से निभा पाई।  

 

When Kiara Advani started crying after seeing this scene of Shershaah tears started flowing from her eyes
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म शेरशाह कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी है। इस फिल्म में कारगिल युद्ध में उनके अदम्य साहस और शौर्य के साथ ही प्रेम प्रसंग को भी दर्शाया गया है।
कियारा ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा था कि डिंपल चीमा को शेरशाह के गानों ने प्रभावित किया। फिल्म के गानों ने उनके दिल को गहराई से छूआ है।   

 

विज्ञापन
When Kiara Advani started crying after seeing this scene of Shershaah tears started flowing from her eyes
शेरशाह - फोटो : शेरशाह

उन्होंने कहा था कि ये फिल्म डिंपल चीमा को भावुक करने वाली फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने के बाद मैंने उन्हें मैसेज किया था। वो निजता चाहती हैं और मैं उनकी निजता का सम्मान करती हूं। कियारा आडवाणी का कहना है कि वो जब कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार से मिली थीं, तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। कियारा का यह भी कहना था कि फिल्म रिलीज होने के बाद मैं जब कैप्टन बत्रा के परिवार से मिलीं, तो उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल डिंपल की तरह लग रही थी। इस बात से मेरी आंखों में आंसू आ गए।  बता दें कि डिंपल चीमा और दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा शादी करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही कारगिल युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा शहीद हो गए और उसके बाद डिंपल चीमा ने हमेशा के लिए उनकी यादों को संजो कर रखने की कसम खाई और वो अब तक अविवाहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed