सब्सक्राइब करें

किस्सा: इस फिल्म के लिए श्मशान घाट में घंटों बैठकर जलती लाशें देखते थे विक्की कौशल, मूवी भी हुई थी सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 21 Aug 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal used to watch the dead bodies in Manikarnika Ghat
विक्की कौशल - फोटो : youtube

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। कटरीना कैफ के संग आजकल वो अफेयर और सगाई की अफवाहों को लेकर काफी चर्चाओं में भी हैं। विक्की कौशल के फिल्मी करियर की बात करें तो 'मसान' ने उनकी किस्मत बदल दी थी। ये वही फिल्म है जिसने विक्की को बॉलीवुड में एक उभरते हुए अच्छे एक्टर की पहचान दिलाई। इससे पहले वह 3-4 फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार ही निभाया करते थे। विक्की की बतौर मुख्य अभिनेता यह पहली फिल्म थी। फिल्म मसान विक्की के लिए आसान नहीं थी क्योंकि इसमें जो अदाकारी विक्की ने की, वो कम ही एक्टर कर पाते हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की का कई दिनों तक मुर्दों से सामना होता था। हर लाश को वह अपनी आंखों के सामने जलते हुए देखते थे। इतना ही नहीं विक्की कौशल के किरदार से जुड़े अधिकतर सीन की शूटिंग श्मशान घाटों पर ही हुई थी। जानिए मसान फिल्म के उन किरदारों के बारे में, जिन्होंने फिल्म को जीवंत बनाने के लिए घंटों श्मशान घाट में समय बिताया था।

Trending Videos
vicky kaushal used to watch the dead bodies in Manikarnika Ghat
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

रोज देखते थे जलती हुई लाशें

मसान युवा निर्देशक नीरज घेवान की पहली फिल्म थी। मसान की शूटिंग शुरू होने से पहले विक्की कौशल रोज मणिकर्णिका घाट पर घंटों बैठा करते थे। इस दौरान काला, गोरा, सुंदर, बदसूरत, अमीर, गरीब, मोटा, पतला न जाने कितनी ही लाशों को उन्होंने राख में तब्दील होते देखा था। विक्की को अक्सर घाट पर बैठे अहसास होता था कि लोग चले जाते हैं और सिर्फ उनका काम पीछे रह जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal used to watch the dead bodies in Manikarnika Ghat
विनीत - फोटो : youtube

विक्की के पिता का रोल

मसान फिल्म में विक्की के पिता बने अभिनेता विनीत का किरदार भी काफी मुश्किल था। वह फिल्म में डोमराजा का किरदार निभा रहे थे। डोम वो होते हैं, जो मुर्दों को जलाते हैं। इस फिल्म के लिए विनीत ने एक हफ्ते तक मणिकर्णिका घाट पर लाशें जलाईं थीं। वह रोज 10 घंटे घाट पर काम किया करते थे ताकि फिल्म में वह अच्छे से काम कर सकें।

vicky kaushal used to watch the dead bodies in Manikarnika Ghat
vicky kaushal - फोटो : social media

सच हैं श्मशान के दृश्य

फिल्म मसान को बनारस के अलग अलग शमशान घाटों पर फिल्माया गया है। इस दौरान फिल्म के कलाकार जलती लाशों के बीच एक्टिंग किया करते थे। यहां तक की चिता जलाने से लेकर मुर्दा पलटने तक के दृश्य असल में फिल्माए गए थे। किसी भी अभिनेता के लिए इस तरह का काम काफी मुश्किल है लेकिन अभिनेताओं ने फिल्म में जान डालने के लिए पूरी लगन के साथ अपना अपना किरदार निभाया।

विज्ञापन
vicky kaushal used to watch the dead bodies in Manikarnika Ghat
मसान - फोटो : youtube

फिल्म को अवॉर्ड

इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ साथ पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, रिचा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को साल 2015 में कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड भी मिले थे। इसके साथ ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म की कहानी और अदाकारी को खूब सराहा था। निर्देशक नीरज घेवान को भी अपनी पहली ही फिल्म से काफी पहचान मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed