फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: अरमान कोहली गिरफ्तार और सामंथा अक्किनेनी-नागा चैतन्य की शादी में आई दरार?

Sun, 29 Aug 2021 11:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
top news Armaan Kohli arrested and Samantha Akkineni-Naga Chaitanya marriage?
अरमान कोहली
अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली के घर हाल ही में एनसीबी का छापा पड़ा था। अब पूछताछ के बाद अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उन्हें सीटी कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार यानी 28 अगस्त को मुंबई में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अभिनेता के घर पर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी ने कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया है। गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।



ड्रग्स केस : अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी की कार्रवाई
top news Armaan Kohli arrested and Samantha Akkineni-Naga Chaitanya marriage?
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सारा इन दिनों लद्दाख में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर कीं है। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी छुट्टियों की कुछ फोटोज शेयर कीं है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से सूर्योदय की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गोल्डन ऑवर। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख में हरियाली, शांति स्तूप, उसके चबूतरे और ध्यान करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं है। 

सोशल मीडिया: लद्दाख में छुट्टियां मनाती नजर आईं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
top news Armaan Kohli arrested and Samantha Akkineni-Naga Chaitanya marriage?
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
नागार्जुन की बहू और साउथ इंडियन अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने हाल ही में ‘द फैमिली मैन 2’ में काम किया। वह मनोज बाजपेयी की इस सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस देती हुईं नजर आईं थीं। इस सीरीज के कारण वो खूब चर्चा में रहीं। कुछ दिन पहले  इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्ड्स 2021 में उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। लेकिन फिल्मों और प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ सामंथा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। दरअसल उनकी शादी टूटने की खबर आ रही है।


रिश्ता: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में आई दरार? अभिनेत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
top news Armaan Kohli arrested and Samantha Akkineni-Naga Chaitanya marriage?
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद अब नुसरत को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। नुसरत बच्चे के जन्म के बाद से सुर्खियों में हैं। नुसरत से सवाल किये जा रहे हैं कि बच्चे के पिता का नाम क्या है? नुसरत जहां लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं। इस बीच नुसरत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बच्चे के नाम को लेकर फिर से उन पर सवालों की झड़ी लग गई है।


Nusrat Jahan: नुसरत ने अपने बेटे का नाम रखा 'ईशान', ट्रोल्स ने पूछा- क्या यशदास ही हैं पिता?
विज्ञापन
top news Armaan Kohli arrested and Samantha Akkineni-Naga Chaitanya marriage?
शौविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तमाम विवादों के बाद अब अपना सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं। आज वो अपने भाई शौविक चक्रवर्ती का जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो और एक तस्वीर साझा कर अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी। आज शौविक 25 साल के हो गए।इस पोस्ट में रिया और शौविक की जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है।


बॉलीवुड: रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक को दी जन्मदिन की बधाई, सुशांत सिंह राजपूत केस में जा चुके हैं जेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed