फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन और अमेजन का होगा 97 साल पुराना स्टूडियो एमजीएम

Thu, 27 May 2021 08:09 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 27 May 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
top news Dibyendu Bhattacharya mother passed away and Amazon is about to own hollywood studio mgm film company
दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां, एमजीएम-अमेजन - फोटो : Social media

'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज फेम अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां गायत्री भट्टाचार्य का 16 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना की जानकारी जब दिब्येंदु को मिली तो वो टूट गए। दिब्येंदु अपनी फिल्म के शूटिंग के लिए तुर्की में हैं जहां उन्हें अचानक से समाचार मिला। दिब्येंदु महामारी के चलते अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भारत भी नहीं लौट सके। दिब्येंदु की 72 वर्षीय मां गायत्री भट्टाचार्य को अस्पताल में बेड नहीं मिल पाया और इलाज में देरी के चलते उनका अचानक निधन हो गया। अपनी मां के निधन के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी रात शूटिंग करनी थी और मेरा पूरा दिन रोते हुए बिता। ये बात सच है कि आप कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन माता पिता में से किसी को भी खोना एक ऐसा दर्द होता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता'। 

अवसान: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, तुर्की में शूटिंग के चलते नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल

top news Dibyendu Bhattacharya mother passed away and Amazon is about to own hollywood studio mgm film company
दो बड़ी कंपनियों के बीच सौदा पक्का - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल में मनोरंजन की दुनिया की दो बड़ी कंपनियों का सौदा पक्का हो गया है। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के लिए पिछली चार पीढ़ियों के सिने दर्शकों के दिल के करीब रही कंपनी एमजीएम अब अमेजन की हो जाएगी। ये सौदा 8.45 अरब डॉलर में हुआ बताया जा रहा है। नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलते ही ये सौदा अमल में आ जाएगा। एमजीएम स्टूडियोज की स्थापना मारकस लोए और लुईस बी मेयर ने 17 अप्रैल 1924 को की थी।

MGM Amazon: हो गया हॉलीवुड के 97 साल पुराने स्टूडियो का सौदा, मंजूरी मिलते ही अमेजन का होगा एमजीएम

top news Dibyendu Bhattacharya mother passed away and Amazon is about to own hollywood studio mgm film company
‘आरआरआर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में अपना सबस्क्राइबर्स बेस बढ़ाने के लिए हर तरह से एड़ी चोटी का जोर लगा रही अमेरिकी दिग्गज कंपनियों प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स ने अब मेगा बजट देसी कंटेंट पर ध्यान लगना शुरू किया है। बुधवार को नेटफ्लिक्स ने निर्देशक एस एस राजामौली की विशाल फिल्म ‘आरआरआर’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हिंदी में प्रसारित करने के अधिकार खरीद लिए। खबर है कि नेटफ्लिक्स ने इसके लिए काफी मोटी रकम चुकाई है।

RRR: फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज की तैयारियां शुरू, नेटफ्लिक्स को मिले हिंदी के ओटीटी प्रसारण अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
top news Dibyendu Bhattacharya mother passed away and Amazon is about to own hollywood studio mgm film company
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बुधवार को कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यूएई (यूएई) का गोल्डन वीजा मिल गया है। 61 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी। संजय ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ दुबई शहर के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी की मौजूदगी में यूएई का गोल्डन वीजा मिलने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं उन्हें और यूएई की सरकार को धन्यवाद देता हूं। फ्लाई दुबई के हमाद ओबाइदाला के प्रति भी मैं विशेष आभार प्रकट करता हूं।’’

बॉलीवुड: संजय दत्त को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, मिलेंगे कई फायदे

विज्ञापन
top news Dibyendu Bhattacharya mother passed away and Amazon is about to own hollywood studio mgm film company
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखकर कहा है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए क्योंकि इसमें बच्चों को गलत ढंग से दिखाया गया था। आयोग ने इस मामले में पुलिस से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।

बॉम्बे बेगम्स: एनसीपीसीआर ने वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा, जानें पूरा मामला?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed