फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए राज कुंद्रा और अनूप सोनी ने लॉकडाउन का उठाया फायदा

Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
top news Raj Kundra sent to police custody till July 23 Anoop Soni took advantage lockdown
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मंगलवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। राज की गिरफ्तारी के बाद रयान थारप को अरेस्ट किया गया था। बीती रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे। 


Raj Kundra: 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी मामले में हुई है गिरफ्तारी
top news Raj Kundra sent to police custody till July 23 Anoop Soni took advantage lockdown
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
इंडियन आइडल (Indian Idol 12) का 12वां सीजन काफी सुर्खियों में रहा है। जैसे जैसे शो का ग्रांड फिनाले नजदीक आ रहा है तब से ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें, 15 अगस्त को इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। इसी बीच एक बड़ी खबर और आ रही है। शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने कहा है कि वह साल 2022 के बाद होस्टिंग नहीं करेंगे। बतौर होस्ट वह साल उनका आखिरी साल होगा। 

Indian Idol: '2022 के बाद हमेशा के लिए छोड़ दूंगा होस्टिंग', आदित्य नारायण का बड़ा फैसला
 
top news Raj Kundra sent to police custody till July 23 Anoop Soni took advantage lockdown
अनूप सोनी - फोटो : Instagram
टेलीविजन अभिनेता अनूप सोनी वैसे तो कई शोज का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें किसी खास शो के लिए जाना जाता है तो वो हैं सच्ची कहानियों पर आधारित शो क्राइम पेट्रोल। अनूप सोनी कई सालों से इस शो की मेजबानी कर रहे हैं। इस शो के द्वारा वो लोगों को होने वाले अपराधों से अवगत करवाते हैं। दर्शक उन्हें मेजबान के रूप में काफी पसंद करते हैं। क्राइम पेट्रोल में बतौर होस्ट सफलता हासिल करने के बाद अब अनूप सोनी ने अपने करियर से जुड़ी हुई एक और उपलब्धि के बारे में खास जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। 

क्राइम पेट्रोल: मेजबान अनूप सोनी ने लॉकडाउन का उठाया फायदा, किया ये खास कोर्स पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
top news Raj Kundra sent to police custody till July 23 Anoop Soni took advantage lockdown
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
अपने पति राज कुंद्रा की सोमवार देर रात पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी मंगलवार को अपने टीवी रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं पहुंची हैं। सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया। मंगलवार को होने वाली शूटिंग चूंकि इसी सप्ताहांत दिखाए जाने वाले शो की हो रही है, लिहाजा शिल्पा शेट्टी अब इस सप्ताहांत इस शो में नजर नहीं आएंगी। समाचार लिखे जाने तक इस शो की शूटिंग बिना शिल्पा शेट्टी के ही शुरू हो गई थी।


Raj Kundra Arrest: ‘सुपर डांसर’ की शूटिंग पर नहीं पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, चैनल को सताई ब्रांड की चिंता
विज्ञापन
top news Raj Kundra sent to police custody till July 23 Anoop Soni took advantage lockdown
राजपाल यादव, जेठालाल - फोटो : Social Media
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों को गुदगुदा रहा है। वैसे तो इस शो में हर किरदार बहुत ही महत्वपूर्ण है और खुद में एक मिसाल है, लेकिन इस शो में जो सबसे अधिक चर्चित किरदार है वो है गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले 'जेठालाल; का। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी जेठालाल के परिवार के आसपास अधिक घूमती है। इस किरदार को अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वो अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये किरदार कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव को ऑफर हुआ था।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राजपाल यादव को ऑफर हुआ था जेठालाल का रोल, अब कहा- ठुकराने का नहीं है मलाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed