बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को सोमवार की रात अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत का भी बयान सामने आया है। राखी कहती हैं, 'दोस्तों आपको नहीं लगता है कि शिल्पा जी ने बॉलीवुड में इतना हार्ड वर्क किया है और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। ऐसे कोई उनकी फैमिली में दखलअंदाजी करके उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया है।'
वीडियो: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, कहा- शर्म आनी चाहिए आप लोगों को...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत का यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, 'राज एक बिजनेसमैंन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितना मेहनत किया है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है...अरे शर्म करो। उनका एक हस्ता खेलता परिवार है।'
View this post on Instagram
इससे पहले पूनम पांडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूनम ने शिल्पा शेट्टी के प्रति सहानुभूति जताई है। पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में पूनम कहती हैं, इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस अवसर का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।'
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे।
ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे। जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। किस तरह से किस मॉडल को पेमेंट करनी है और किस तरह से बिजनेस के रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। फिल्म बनने के बाद एप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी।