एक भारतीय कितना ही कुछ क्यों न खा ले लेकिन संतुष्टि उसे दाल- रोटी से ही मिलती है। यही हाल इन दिनों अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का भी है। परिणीति को लंदन में जब स्वादिष्ठ भारतीय खाना मिला तो वे भावुक हो गईं। मार्च से ही परिणीति लंदन में ही हैं। जैसे ही लंबे समय बाद उनके सामने दाल, रोटी और चावल आए तो वे खुद को रोक नहीं पाईं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वे भारत और यहां के खाने को बहुत ही ज्यादा याद कर रही थीं। लंबे समय से परिणीति अपने घर नहीं लौटी हैं। पहले वे तुर्की में थीं और फिलहाल वे अपनी बहन प्रियंका चौपड़ा के साथ लंदन में मजे कर रही हैं। लगभग चार महीने बाद परिणीति को सामान्य भारतीय खाना मिला है जिसे कि देखते ही वे इतनी ज्यादा भावुक हो गईं कि वे अपने आसुओं को तक नहीं रोक पाई और उन्होंने जी भरकर खाना खाया। अगली स्लाइड से देखिए परिणीति की ये लेटस्ट तस्वीर।
दाल- रोटी देख परिणीति के छलके आंसू, चार महीने बाद मिला ऐसा खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेबल पर दिख रहा खाना
परिणीति की तस्वीर में टेबल पर खाना दिखाई दे रहा है। जिसमें दाल, रोटी, चावल, सब्जी आसानी से देखे जा सकते हैं और इन चीजों के साथ ही जो एक सबसे महत्वपूर्ण बात इस तस्वीर में ध्यान देने योग्य है, वो है परिणीति की मुस्कराहट। वे भारतीय खाना पाकर बहुत खुश हैं।
परिणीति ने कही ये बात
इस तस्वीर को परिणीति ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और साथ में उन्होंने अच्छा सा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में वे कह रही हैं कि ‘मार्च से वे भारत नहीं आई हैं। पिछली रात साधारण से दाल, रोटी और चावल उनकी आंखों में आंसू लेकर आ गए। जब आप किसी चीज से दूर होते हैं तब ही उसकी अहमियत समझ पाते हैं।
रेस्टोरेंट को दिया धन्यवाद
परिणीति लंदन के एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई हैं जो कि पिछले 49 सालों से भारतीय खाना सर्व कर रहा है। उनके पीछे और भी कुछ लोग इस रेस्टोरेंट में दिखाई दे रहे हैं। चूंकि परिणीति खाना खा रही हैं इसलिए उन्होंने मास्क नहीं लगाया है। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
परिणीति को वैक्सीन लग चुकी है और इस बात की सूचना उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करके दी थी। उनकी वैक्सीन की तस्वीरें बहन प्रियंका चोपड़ा ने निकाली थी। लंदन में होने के कारण उन्हें पी फाइजर वैक्सीन लगी है।