बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों को एडल्ट फिल्म एंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल इन अभिनेत्रियों का राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। पूनम पांडे का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बावजूद कंपनी द्वारा उनके कंटेंट उपयोग किया जा रहा था। जिसके खिलाफ पूनम ने शिकायत भी दर्ज की थी। इतना ही नहीं शर्लिन भी राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी। वहीं राज की कंपनी का अभिनेत्रियों पर बोल्ड वीडियो बनाने का दबाव भी था। गहना वशिष्ट भी इस विषय में अपना बयान मुंबई क्राइम ब्रांच को दर्ज करवा चुकी हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि मॉडल पूनम पांडे और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के राज कुंद्रा को दोषी ठहराने के पीछे क्या है वजह?
Raj kundra: शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश के लिए राज कुंद्रा को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे ने की थी शिकायत
इंडिया डॉट कॉम में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पूनम पांडे का राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट था। कॉन्ट्रेक्ट के समाप्त हो जाने के आठ महीने बाद तक भी कुंद्रा पूनम पांडे के कंटेंट का उपयोग कर रहे थे। जब पूनम को इस विषय में जानकारी मिली तो उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में कुंद्रा और आर्म्सप्राइम मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके जवाब स्वरूप कुंद्रा और उनके साथी सौरभ कुशवाह ने कंटेंट के उपयोग से इनकार कर दिया। उन्होंने ये तक कहा कि उनके पास कोई नोटिस नहीं आया।
एक प्रोजेक्ट के लिए मिलते थे 30 लाख
पूनम पांडे के साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने भी कुंद्रा पर यह आरोप लगाया है कि उनके एडल्ट इंडस्ट्री में होने की वजह वे ही हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 लाख रूपये मिलते थे और उन्होंने कुंद्रा के लिए 15 से 20 प्रोजेक्ट किए।
जल्दी समाप्त किया कॉन्ट्रेक्ट
2019 में राज कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया नामक सेलिब्रिटी एप में निवेश किया था। जिसमें पांडे 60 लाख की क्लाइंट थीं। एक महीने बाद ही पेमेंट के किसी कारण से कॉन्ट्रेक्ट रद्द हो गया। पांडे ने बताया कि आर्म्सप्राइम मीडिया के अनुसार कॉन्ट्रेक्ट को इसलिए समाप्त कर दिया गया क्योंकि पूनम का कंटेंट उनके अनुसार बोल्ड था और उनका एप गुगल प्ले स्टोर से बैन कर दिया गया।
कंपनी द्वारा ही एक अन्य एप तैयार किया गया। जिसमें कि गहना वशिष्ट जैसी मॉडल की बोल्ड वीडियो और तस्वीरें थीं। फरवरी में मुंबई पुलिस द्वारा एक बंगले पर रेड डाली गई जहां से पांच लोगों को पकड़ा गया जो कि शॉर्ट फिल्म में काम करने का बहाना कर रहे थे। जिनमें से एक अभिनेत्री ने यह माना कि उन पर पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने का दबाव बनाया जा रहा था।