{"_id":"60f6c8cf8ebc3e68026a1e5f","slug":"poonam-pandey-on-raj-kundra-arrest-says-my-heart-goes-out-to-shilpa-shetty-and-her-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कुंद्रा की गिरफ्तारी: बिजनेसमैन पर चोरी का आरोप लगा चुकीं पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे शिल्पा शेट्टी और बच्चों की चिंता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी: बिजनेसमैन पर चोरी का आरोप लगा चुकीं पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे शिल्पा शेट्टी और बच्चों की चिंता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा-पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। इसी बीच राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री पूनम पांडे ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही पूनम ने शिल्पा शेट्टी के प्रति सहानुभूति जताई है। पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में पूनम कहती हैं, इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस अवसर का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।'
अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'इसी के साथ राज कुंद्रा के खिलाफ चोरी और फ्रॉड का बॉम्बे हाईकोर्ट में केस भी दर्ज कराया था। अभी ये मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कम बात करना चाहूंगी। मुझे अपनी पुलिस और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।'
2 of 5
पूनम पांडे, शिल्पा औऱ राज
- फोटो : Instagram
पूनम पांडे ने इससे पहले भी राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बीते साल ही उन्होंने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियोज और तस्वीरों का इस्तेमाल करती है।
3 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : instagram/ipoonampandey
पूनम का कहना है कि उनके और राज की कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन अब वह खत्म हो गया है। तब कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर भी पूनम भी आरोप लगाए। हालांकि, राज कुंद्रा और सौरभ कुशवाहा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे। जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। किस तरह से किस मॉडल को पेमेंट करनी है और किस तरह से बिजनेस के रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। फिल्म बनने के बाद एप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।