{"_id":"612fbf8467417e7bf3185adc","slug":"top-news-saira-banu-more-in-icu-armaan-kohli-sent-to-judicial-custody-for-14-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: ICU में सायरा बानो और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता अरमान कोहली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: ICU में सायरा बानो और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता अरमान कोहली
Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
दिलीप कुमार और सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप कुमार के साथ साये की तरह रहने वाली सायरा बानो के लिए अब अपने साहब के बिना रहना मुश्किल भरा हो रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि दिलीप साहब के चले जाने का सायरा बानो की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। पिछले 3 दिनों से उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी बीपी सामान्य नहीं हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है। ऐसे में वो तीन दिन से आईसीयू में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन चार दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते दिनों एनसीबी ने ड्रग रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। एनसीबी की टीम को छापेमारी के दौरान ड्रग बरामद हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान के घर से कोकिन बरामद हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकिन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने के लिए जुटी है कि कैसे ये कोकिन मुंबई तक पहुंची हैं।
Drugs case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता अरमान कोहली, ड्रग मिलने के बाद हुए थे अरेस्ट
Drugs case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता अरमान कोहली, ड्रग मिलने के बाद हुए थे अरेस्ट
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : you tube
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इस वक्त यह मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के मशहूर सितारे इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा कर रहे हैं। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक इस मुद्दे पर अपनी कोई बात नहीं रखी है। इसी क्रम में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी बयान जारी किया है। नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखी टिप्पणी की है। नसरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है।
बेबाक बोल: नसीरुद्दीन शाह ने साधा तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुस्लिमों पर निशाना, पूछा- मजहब में सुधार जरूरी या वहशीपन
बेबाक बोल: नसीरुद्दीन शाह ने साधा तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुस्लिमों पर निशाना, पूछा- मजहब में सुधार जरूरी या वहशीपन
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र रिश्ता 2
- फोटो : ट्रेलर यूट्यूब ग्रैब
छोटे परदे पर देश की सबसे मशहूर कहानियों में शामिल रही है अर्चना और मानव के रिश्ते की कहानी है। एकता कपूर ने इस रिश्ते को नाम दिया, 'पवित्र रिश्ता'। इसी रिश्ते की गांठें सुलझाते सुलझाते असल जीवन में भी इसके हीरो सुशांत सिंह राजपूत और इसकी हीरोइन अंकिता लोखंडे का एक अनूठा रिश्ता सा बन गया था। सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। अंकिता उन्हें कभी भूल नहीं पाईं। और, उसी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अब इस कहानी के सीक्वेल में आ गए हैं अभिनेता शहीर शेख। अर्चना और मानव की विरासत को आगे बढ़ाने वाले शो का नाम है, 'पवित्र रिश्ता-इट्स नेवर टू लेट'। शो का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ तो इस शो के प्रशंसकों को पुराने दिन याद आ गए। ट्रेलर की सबसे शानदार बात है मानव का किरदार कर रहे शहीर शेख का अभिनय, जिन्होंने अपने इस किरदार पर किसी भी कोने से सुशांत सिंह राजपूत की परछाई तक नहीं आने दी है।
Pavitra Rishta Trailer: मानव के किरदार में शहीर शेख ने पाए सौ में सौ नंबर, अंकिता के चेहरे पर दिखी उदासी
Pavitra Rishta Trailer: मानव के किरदार में शहीर शेख ने पाए सौ में सौ नंबर, अंकिता के चेहरे पर दिखी उदासी
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ दायर मानहानि का मामला बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।
कंगना-जावेद: अभिनेत्री पर दर्ज मानहानि मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 सितंबर तक किया स्थगित
कंगना-जावेद: अभिनेत्री पर दर्ज मानहानि मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 सितंबर तक किया स्थगित