टीवी इंडस्ट्री में कुछ हसीनाएं अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करती है। कई एक्ट्रेस को काफी जल्दी कामयाबी मिल जाती है। वहीं कई एक्ट्रेस अपनी कामयाबी को सिर पर चढ़ा लेते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि टीवी की किन एक्ट्रेस को घमंडी का टैग मिल चुका है। इस लिस्ट में कई पॉपुलर अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।
Tv Actress: टीवी की इन टॉप अभिनेत्रियों को मिला घमंडी का टैग, जानिए लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान
हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हिना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कई बार अभिनेत्री के बयानों से ऐसा लगता है कि वह खुद पर घमंड करती हैं। इसके कारण वह कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी से लेकर शोज तक का सफर काफी शानदार रहा है। अभिनेत्री की फैंन फोलोइंग काफी शानदार है। वहीं कई बार किसी ना किसी कारणवश उन्हें भी घमंडी का टैग मिल चुका है। दिव्यांका त्रिपाठी आखिरी बार 'ये है मोहब्बतें' में नजर आई थीं। उसके बाद अभिनेत्री ने खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में नजर आई थी।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने ना केवल टीवी के लिए काम किया है बल्कि वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। वह मणिकर्णिका में नजर आ चुकी हैं। शो पवित्र रिश्ता ने इन्हें घर घर तक मशहूर करा दिया था। अभिनेत्री ने भले केवल एक शो में काम किया हो लेकिन इसके बाद भी उनके घमंड में कोई कमी नहीं आई हैं। हालांकि अब वह अपनी शादीशुदा जिदंगी में काफी खुश नजर आ रही हैं।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई को सबसे अधिक लोकप्रियता बिग बॉस से मिली थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह भोजपूरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। वह फेमस टीवी शो 'उतरन' में तपस्या के रोल के लिए पॉपुलर रहीं थी। छोटे पर्दे पर उन्होंने अपने काम से काफी तारीफें बटोरीं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ विवादों से भरी रही है। इन सबके बावजूद एक्ट्रेस के घमंड में कोई कमी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: कंगना ने दी हिमाचल न जाने की सलाह और गुम है किसी के प्यार में के सेट पर अजगर, पढ़ें फिल्मी खबरें