{"_id":"5ca32688bdec2213f67840a6","slug":"transgender-mass-marriage-in-raipur-fraud-by-film-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म में 15 किन्नरों की शादी ने डायरेक्टर को पिटवाया, पहुंचाया थाने, 50-50 हजार लेकर माने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म में 15 किन्नरों की शादी ने डायरेक्टर को पिटवाया, पहुंचाया थाने, 50-50 हजार लेकर माने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
transgender mass marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के फिल्म डायरेक्टर सुरेश शर्मा को फिल्म की शूटिंग भारी पड़ गई। दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शनिवार को अनोखी शादी का गवाह बना। अनोखी इसलिए क्योंकि इस शहर में 15 किन्नरों की शादी सामूहिक तौर पर की गई। लेकिन ये सब डायरेक्टर की चाल थी। नाम, पैसा और सुर्खियां बटोरने के लिए ये स्क्रिप्ट लिखी गई थी।
2 of 5
transgender mass marriage
इसमें कलाकार थे मेल-फीमेल किन्नर। शूटिंग के लिए किन्नरों की फीस 50-50 हजार तय की गई थी। कहा तो ये भी गया था कि शासन भी 50 हजार रुपये का गिफ्ट देगी। मीडिया में ये शादी खूब चर्चा में रही लेकिन अब जाकर इस फर्जी शादी का खुलासा हुआ है।
3 of 5
transgender mass marriage
हुआ बिल्कुल वैसा ही जैसा डायरेक्टर ने सोचा था। 15 अनूठे जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन जब फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म की शूटिंग यानी की शादी पूरी होने के बाद सभी कलाकारों को 50-50 हजार की जगह 5-5 हजार रुपये थमाने शुरू किए। तो मामला बिगड़ गया। अब फिल्म रिलीज के पहले विवादों में घिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
transgender mass marriage
ये फिल्मचित्रगाही फिल्म के बैनर तले बन रही थी, लेकिन डायरेक्टर को किन्नरों ने थाने पहुंचा दिया। इतना ही नहीं कम पैसे देने पर उन्होंने डायरेक्टर को जमकर पीटा भी। पुलिस को सूचना मिलते ही डायरेक्टर को बचाया जा सका।
विज्ञापन
5 of 5
transgender mass marriage
आखिरकार दो दिन थाने में बिताने के बाद डायरेक्टर को किन्नरों को 50-50 हजार रुपये देने पड़े। डायरेक्टर ने वायदा किया कि 12 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के बाद वह बाकी का पैसा देंगे। हालांकि किन्नरों ने डायरेक्टर को चेताया है कि अगर वह पैसा नहीं देते हैं तो वो लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।