{"_id":"5b50644c4f1c1b4b748b5cdf","slug":"trending-bhojpuri-video-song-of-the-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते इन 3 भोजपुरी गानों की रही चर्चा, आम्रपाली दुबे के गाने ने तो लूट ली सारी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हफ्ते इन 3 भोजपुरी गानों की रही चर्चा, आम्रपाली दुबे के गाने ने तो लूट ली सारी महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों इंटरनेट पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी गाने भी खूब धूम मचा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई नया भोजपुरी गाना इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए जुलाई महीने से हमने आपके लिए एक नया कॉलम शुरू किया हैं। जिसमें आपको हर हफ्ते भोजपुरी के ट्रेंडिंग गानों के बारें में बताएंगे।
2 of 4
amrapali dubey
आम्रपाली दुबे का एक नया गाना 'आम्रपाली तोहरे खातिर' इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इस गाने में आम्रपाली बैले डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक 8,718,955 बार देखा जा चुका है और गाने में आम्रपाली का हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। यह गाना आम्रपाली की नई फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' का प्रमोशनल सॉन्ग है। आम्रपाली जब इस सॉन्ग की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त भी सेट से उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।
3 of 4
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना 'सज संवर के' भी खूब सुना जा रहा है। ये गाना 'मुकद्दर' फिल्म का है। भोजपुरी फिल्म 'मुकद्दर' में काजल और खेसारी की जोड़ी है। 'मुकद्दर' फिल्म के गाने 'सज संवर के' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं, और इसके म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
song screen shot
पिछले साल रिलीज हुआ गाना पियवा से पहिले हमार रहलू यूट्यूब पर इनदिनों भी सुना जा रहा है। इस गाने को अब तक 106,643,673 व्यूज मिल चुके हैं। खास बात ये कि ये गाना किसी भोजपुरी फिल्म का नही है। इस गाने को सिंगर-एक्टर रितेश पांडे और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।